छात्र बताकर कमरा किराए पर लिया, करने लगा नशे की तस्करी

सदर बाजार थानाक्षेत्र की जेजे पुरम कालोनी में एक युवक ने खुद को छात्र बताकर कमरा किराए पर लिया। इसके बाद आरोपित युवक नशे की तस्करी करने लगा। कालोनी के लोगों को शक हुआ तो उसका विरोध किया। विरोध पर युवक ने उल्टे कालोनी के लोगों को ही धमकी देनी शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:01 PM (IST)
छात्र बताकर कमरा किराए पर लिया, करने लगा नशे की तस्करी
छात्र बताकर कमरा किराए पर लिया, करने लगा नशे की तस्करी

सहारनपुर, जेएनएन। सदर बाजार थानाक्षेत्र की जेजे पुरम कालोनी में एक युवक ने खुद को छात्र बताकर कमरा किराए पर लिया। इसके बाद आरोपित युवक नशे की तस्करी करने लगा। कालोनी के लोगों को शक हुआ तो उसका विरोध किया। विरोध पर युवक ने उल्टे कालोनी के लोगों को ही धमकी देनी शुरू कर दी। इसके बाद कालोनी के महिलाओं एवं पुरुषों ने खूब पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

दरअसल, सहारनपुर के युवा भी पंजाब की तर्ज पर नशा कर रहे हैं। नशे के तस्करों की यहां पर कमी नहीं है। करीब एक माह पूर्व एक युवक ने जेजे पुरम कालोनी में एक कमरा किराए पर लिया। इस युवक ने मकान मालिक को खुद को छात्र बताया। जिसके बाद युवक रहने लगा। युवक के पास संदिग्ध लोगों का आना जाना होने लगा। मकान मालिक को शक हुआ तो उसने युवक पर नजर रखनी शुरू कर दी। पता चला कि युवक के पास बाहर से कुछ लोग नशे का सामान लेकर आते हैं और फिर युवक इस सामान को आगे सप्लाई करता है। मकान मालिक ने युवक का विरोध किया तो आरोपित ने मकान मालिक को ही धमकी दे डाली। खुद को बदमाश बताया। अपने पास हथियार होने भी बताए। जिसके बाद मकान मालिक ने पूरी कालोनी को एकत्र कर लिया। रविवार की शाम युवक को बुरी तरह से पीटने के बाद सदर बाजार पुलिस को सौंप दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि युवक के पास नशे का सामान तो नहीं मिला है, लेकिन युवक से पूछताछ चल रही है। कालोनी के लोगों ने पुलिस को पकड़कर दिया है। शराब पीकर युवकों का हंगामा

सहारनपुर : कोर्ट रोड स्थित पा‌र्श्वनाथ प्लाजा परिसर में एक कार में आए युवकों ने शराब पीने के बाद हंगामा खड़ा कर दिया। युवकों ने कार में लगे म्यूजिक सिस्टम को चलाकर डांस किया। जिसका कुछ लोगों ने विरोध किया तो हंगामा हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवकों को चंद्रनगर पुलिस चौकी पर लाया गया। बाद में सत्ता पक्ष के कुछ नेता युवकों को छुड़ाने के लिए चले गए। जिसके बाद युवकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। चारों युवक आवास विकास कालोनी के बताए गए हैं।

chat bot
आपका साथी