राज तिलक के साथ ही रामलीला महोत्सव संपन्न

गंगोह में राम के राज्याभिषेक के साथ ही एक पखवाड़े से जारी रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। अनेक संस्थाओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:15 PM (IST)
राज तिलक के साथ ही रामलीला महोत्सव संपन्न
राज तिलक के साथ ही रामलीला महोत्सव संपन्न

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में राम के राज्याभिषेक के साथ ही एक पखवाड़े से जारी रामलीला महोत्सव का समापन हो गया। अनेक संस्थाओं का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।

एक पखवाड़े से जारी रामलीला महोत्सव के दौरान दर्शकों द्वारा इस वर्ष आयोजकों के लीला में होने वाले ²श्यों को परिर्वतन कर प्रस्तुत करने की सराहना की। पंचायती धर्मशाला स्थित रामलीला भवन में रावण-मेघनाथ के संवादों की प्रशंसा की गई। महिला पात्र के रूप मे थारुल ने भी वाहवाही लूटी। रामलीला कमेटी का श्रेष्ठ कलाकार के बारे मे चाहे जो मत रहा हो परन्तु दर्शकों की नजर मे इस बार भी राम का अभिनय श्रेष्ठ रहा।

रामलीलाओं में सीता की लंका से वापसी के बाद राम अयोध्या लौट गए, जहां भरत, शत्रुघन ने उनका स्वागत अयोध्या वासियों की ओर से किया। गुरु वशिष्ठ द्वारा राम का राज तिलक किया गया। महोत्सव मंडल की और से संयोजक रघुनंदन गोयल ने राज तिलक किया। रामलीला महोत्सव के समापन अवसर पर कलाकारों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने परदे के पीछे व्यवस्था संभालने वालों का विशेष आभार जताया। अरविद पाल सिंह कपूर, मनोज गोयल, नवीन पांचाल, सुशील मित्तल, अतुल गोयल, कश्यप कुमार फौजी, अनिल तायल आदि का योगदान रहा।

चिलकाना : पेंठ मैदान सुल्तानपुर मे चल रही रामलीला का भगवान राम का राज तिलक होने के साथ ही समापन हो गया।

रावण वध के पश्चात श्री राम लक्ष्मण सीता को साथ लेकर अयोध्या लौट गए, जहां पर उनके आगमन पर खुशिया मनायी गयी तत्पश्चात श्री राम का समारोह पूर्वक राज तिलक किया गया। इसके बाद रामलीला कमेटी द्वारा सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने फीता काट कर समारोह का उद्घघाटन किया, जबकि भाजपा नेता संदीप सैनी ने भगवान राम की आरती उतारी। इस अवसर पर भाजपा नेता संदीप सैनी, कमेटी के प्रधान अनिल कश्यप, बसंत गुप्ता, डा. हुकमचंद सैनी, चेयरमैन अकबर कुरैशी, बालकृष्ण शर्मा, श्यामकुमार सैनी, चौ. देवीसिंह, निशांक जैन उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन मनोज सैनी ने किया।

संवाद सूत्र अंबेहटा: नगर में रामलीला का रामचंद्र के राजतिलक के साथ ही समापन हो गया है। समारोह में कलाकारों व कमेटी के सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को रावण दहन के बाद रामलीला भवन पहुंचने पर राम का राजतिलक किया गया। समापन समारोह में रामलीला कमेटी ने कलाकारों, सदस्यों व पत्रकारों को पगड़ी पहना कर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरूण जैन व संचालन श्रवण पांचाल ने किया। इस दौरान पूर्व चैयरमेन राजकुमार खुराना, समिति के अध्यक्ष सन्नी मित्तल, राहुल जैन, मीणा, रतन पांचाल, श्रवण पांचाल, शम्मी जैन, नरेश गोयल, नितिन भटनागर, अमित गुप्ता, सोनू कश्यप, सुरेश छलेरिया, सुभाष कश्यप, घनश्याम वर्मा आदि मौजूद रहे।

गागलहेड़ी: असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दशहरा महोत्सव के साथ श्रीराम लीला मंचन का समापन हुआ। कलाकारों को भाजपा नेता, जिला पंचायत सदस्य मुकेश चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीओ सदर अजेंद्र कुमार ने पुरातन संस्कृति से लोगों को रूबरू कराने के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार रात कस्बे की सब्जी मंडी में चल रही श्रीराम लीला में बुराई के प्रतीक रावण का अंत हुआ। भगवान श्रीराम ने रावण का पुतला दहन किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग रावण के पुतले को देखने पहुंचे। निर्देशन राजेश कपिल, विशाल धीमान का रहा। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश चौधरी द्वारा रामलीला कलाकारों को सम्मानित किया गया। सीओ सदर अजेन्द्र कुमार व थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ रामलीला मैदान में मौजूद रहे। अध्यक्ष मोहनलाल मेहंदीरत्ता, संयोजक महेंद्र धीमान, संजय यादव,सुभाष आढ़ती, तेजेन्द्र यादव, प्रेस क्लब अध्यक्ष जसबीर यादव, वत्सल गुप्ता, आयुष गुप्ता, जावेद राणा, राव शमीम, जगदीश कश्यप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी