श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन

देवबंद में श्री विष्णु कला मंडल के तत्वाधान में चल रहे रामलीला महोत्सव का शनिवार रात्रि भगवान श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक के साथ समापन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:27 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:27 PM (IST)
श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन
श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में श्री विष्णु कला मंडल के तत्वाधान में चल रहे रामलीला महोत्सव का शनिवार रात्रि भगवान श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक के साथ समापन किया गया।

रामलीला भवन में कलाकारों ने दिखाया कि रावण वध के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या लौटते है, जहां उनका राजतिलक होता है। इस मौके पर भगवान राम को प्रथम तिलक सहारनपुर नगर के उद्यमी रामकुमार गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हमारे आराध्य हैं। इस दौरान श्री विष्णु कला मंडल की ओर से मुख्य अतिथि रामकुमार गोयल को पटका, पगड़ी, माला, तलवार और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजेश गर्ग, नरेश मित्तल, नितिन गुप्ता, विजेश कंसल, श्याम चौहान, अरुण गोयल, गगन मित्तल, सचिन शर्मा, निखिल अग्रवाल, सोनू गर्ग, तुषार मित्तल, उमेश सैनी, सचिन माहेश्वरी, प्रवीण गर्ग, विशाल शर्मा, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ऐतिहासिक होगी अखिलेश यादव की बुढ़ाना रैली : रामकिशन

देवबंद: सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में 18 अक्टूबर को होने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रैली का सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने विचार मंथन किया गया।

रविवार को मोहल्ला सैनी सराय में बैठक में हुई बैठक में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि तीतरों के बाद अब बुढ़ाना में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में शामिल होने के लिए देवबंद से भी सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता 18 अक्टूबर की सुबह बुढ़ाना के लिए कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आजिज आई जनता अब सपा की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही हैं। प्रदेश में आगामी सरकार सपा की होगी, क्योंकि सपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। इस मौके पर विशाल यादव, नौशाद अली, डा. संदीप सैनी, अर्जुन सैनी, शिवकुमार चौधरी, वेदप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, अरूण कश्यप, विक्रम सिंह व केहर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी