रमजान का कुरान से है गहरा ताल्लुक : मौलाना सालिम

देवबंद में मुकद्दस रमजान माह की दसवीं शब में विभिन्न स्थानों पर विशेष नमाज तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल कराया गया। मोहल्ला खानकाह में स्थित नजर मंजिल में कुरान पाक मुकम्मल हुआ और कोरोना के खात्मे तथा देश में अमनो अमान को दुआ की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 08:18 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 08:18 PM (IST)
रमजान का कुरान से है गहरा ताल्लुक : मौलाना सालिम
रमजान का कुरान से है गहरा ताल्लुक : मौलाना सालिम

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में मुकद्दस रमजान माह की दसवीं शब में विभिन्न स्थानों पर विशेष नमाज तरावीह में कुरान पाक मुकम्मल कराया गया। मोहल्ला खानकाह में स्थित नजर मंजिल में कुरान पाक मुकम्मल हुआ और कोरोना के खात्मे तथा देश में अमनो अमान को दुआ की गई।

कुरान पाक मुकम्मल होने के मौके पर मदरसा अशरफुल उलूम के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी ने कहा कि कुरान पाक अल्लाह का कलाम है। कुरान का रमजान से विशेष रिश्ता है, क्योंकि कुरान पाक मुकद्दस रमजान के महीने में ही नाजिल हुआ। कुरान पाक में सभी समस्याओं का हल मौजूद है। यदि हम कुरान की शिक्षा पर पूरी तरह अमल कर लें तो हम हर परेशानी से निजात पा जाएं। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को अपने बच्चों को कुरान की शिक्षा अवश्य दिलानी चाहिए और अपने घरों में दीनी माहौल पैदा करना चाहिए। कहा कि रमजान रहमतों और बरकतों वाला महीना है, हमें इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत कर अल्लाह को राजी करना चाहिए। इस मौके पर नदीम उस्मानी, नजम उस्मानी, मोहम्मद ईसा, कोकब, नबील उस्मानी, डा. जमील, शाहनवाज उस्मानी, मोहम्मद जकी, डा. अनीस, दिलशाद उस्मानी, मोहम्मद मुजम्मिल, अब्दुल्लाह उस्मानी, कमर उस्मानी आदि मौजूद रहे।

लूट की योजना बनाते बदमाश दबोचा, दूसरा फरार

सरसावा: सूचना पर मुठभेड के दौरान लूट की योजना बनाते पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर जिले के अनेक थानों में दर्जन से भी अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश मे लगी है।

शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अलीपुरा गांव के समीप से फंदपुरी की ओर जाते रजवाहे की पटरी पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पूछताछ पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अर्जुन ऊर्फ छोटा पुत्र सतपाल गांव इसमाईलपुर थाना कुतुबशेर बताते फरार साथी के बारे मे भी जानकारी दी पकड़े बदमाश पर जनपद के अन्य थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी