राजकुमार घाटेड़ा बने सपा जिला उपाध्यक्ष

रामपुर मनिहारान में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने क्षेत्र के गांव घाटेड़ा का निवासी वरिष्ठ सपा नेता चौधरी राजकुमार को सपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:09 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:09 PM (IST)
राजकुमार घाटेड़ा बने सपा जिला उपाध्यक्ष
राजकुमार घाटेड़ा बने सपा जिला उपाध्यक्ष

सहारनपुर, जेएनएन। रामपुर मनिहारान में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन ने क्षेत्र के गांव घाटेड़ा का निवासी वरिष्ठ सपा नेता चौधरी राजकुमार को सपा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

चौधरी द्वारा दिए गए नियुक्ति पत्र में कहा गया कि सभा प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल के आदेशानुसार राजकुमार को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जन नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ने कहा कि वह सपा के कर्मठ कार्यकर्ता है। पार्टी को मजबूत करने के लिए मैं दिन-रात मेहनत करेंगे सी-104,

नगर पंचायत ने बनाए रैन बसेरे

नानौता : नगर पंचायत ईओ बृजेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत में बनाए गए रैन बसेरा में 10 लोगों के ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ आपातकाल इस स्थिति के लिए मेडिकल व्यवस्था के साथ-साथ शौचालय व किचन का प्रबंध किया हुआ है तथा एलइडी टीवी की भी व्यवस्था की गई है। अभी तक कोई निराश्रित नहीं पहुंचा है। नगर के मुख्य चौराहे पर रेन बसेरा तक पहुंचने के लिए जानकारी के बोर्ड लगा दिए गए हैं।

आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग

जंधेड़ी: भारतीय किसान संगठन जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने निज निवास पर बैठक कर सरकार से मांग करते हुए बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान सर्वाधिक परेशानी गरीब, किसान तथा मजदूर को हो रही है। उन्होंने केन्द्र तथा राज्य सरकार से सभी किसानों, मजदूरों तथा अर्थिक रुप से कमजोरो के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने की मांग की है। इस दौरान बोधराम शर्मा, सुनील त्यागी, ठाकुर मुल्की सिंह, कुलदीप राणा, लक्की राणा, सोनु शर्मा आदि रहे। किसान का ट्रैक्टर ट्राली चोरी

जंधेड़ी: क्षेत्र के गांव तिलफरा निवासी किसान सुरेन्द्र पुत्र जयपाल का महिन्द्रा ट्रैक्टर तथा ट्राली बीती रात्रि अज्ञान चोरों ने पार कर लिया। सुबह किसान को चोरी का पता चलते ही हडकंप मच गया। पीड़ित किसान ने पुलिस से उसका चोरी गया टै्रक्टर ट्राली बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डंपर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

गागलहेड़ी: तेज रफ्तार डंपर ने नौकरी से घर लौट रहे साइकिल सवार को टक्कर मारी। साइकिल सवार 42 वर्षीय विमल की मौके पर मौत हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बुधवार रात्रि भगवानपुर रोड पर ढाला के नजदीक से ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे नागल अहीर निवासी 42 वर्षीय विमल धीमान पुत्र बनारसीदास की गागलहेड़ी की ओर से जा रहे डंपर की चपेट से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा।

chat bot
आपका साथी