राजन कश्यप बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गंगोह विधानसभा अध्यक्ष

देवबंद में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजन कश्यप को गंगोह विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:37 PM (IST)
राजन कश्यप बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गंगोह विधानसभा अध्यक्ष
राजन कश्यप बने सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के गंगोह विधानसभा अध्यक्ष

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजन कश्यप को गंगोह विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

शुक्रवार को मोहल्ला सैनी सराय में हुई बैठक में रामकिशन सैनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवाओं को तरजीह दी है और पिछड़े वर्ग को सम्मान देने का काम किया है। मंडल प्रभारी रविद्र प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने युवाओं, गरीब, किसान, मजदूर और छोटे व्यापारी वर्ग को बर्बाद कर दिया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में 351 प्लस सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी। नवमनोनीत विधानसभा अध्यक्ष राजन कश्यप ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका वह निष्ठा के साथ निवर्हन करेंगे। मांगाराम सैनी, डा. राजेश उपाध्याय, गौरव कुमार, डॉ. संदीप सैनी, रवि सैनी, अरुण सैनी, सोनू सैनी, नरेश सैनी, संजय सैनी, सौरभ सैनी व मोहित सैनी आदि रहे।

भाजपा सरकार में बह रही विकास की गंगा : जसवंत सैनी

देवबंद : भाजपा पिछड़ा वर्ग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष जसवंत सैनी का नगर आगमन पर भाजपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुवार देर शाम आबकारी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा भेदभाव किए बिना सभी वर्गों को सम्मान देने का काम करती है। कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग उठा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की जनहित नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपाइयों ने जसवंत सैनी को बुके भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश गांगुली, विपिन भारतीय, संदीप शर्मा एड., डा. पवन सवई, राममोहन सैनी, सीटू सैनी, विनय काका, चौ. रविद्र, अभिषेक त्यागी, विवेक तायल, पवन धीमान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी