पहाड़ों पर बारिश से घाड़ की नदियों में आया उफान

बेहट में शिवालिक पहाड़ियों पर बुधवार की शाम अचानक हुई भारी वर्षा के बाद घाड़ क्षेत्र की नदियां फिर उफान पर आ गई। क्षेत्र में कई गांव के आपस में संपर्क कट गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:10 PM (IST)
पहाड़ों पर बारिश से घाड़ की नदियों में आया उफान
पहाड़ों पर बारिश से घाड़ की नदियों में आया उफान

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में शिवालिक पहाड़ियों पर बुधवार की शाम अचानक हुई भारी वर्षा के बाद घाड़ क्षेत्र की नदियां फिर उफान पर आ गई। क्षेत्र में कई गांव के आपस में संपर्क कट गए। एक ग्राम प्रधान क उस समय नदी पार कर रही कार बहाव में बह गई। जबकि चालक ने भागकर जान बचाई। यह कार कई किलोमीटर दूर धार के साथ ही किनारे लग गई। जहां ग्रामीण इसे निकालने का प्रयास कर रहे थे।

गौरतलब है कि शिवालिक पहाड़ियों पर भारी बरसात होते ही घाड़ क्षेत्र की नदियों में उफान आ जाता है। बुधवार की शाम भी ऐसा ही हुआ। घने बादलों की घटाएं शिवालिक पहाड़ियों पर शाम से ही छाई हुई थी। करीब सात बजे पहाड़ियों पर भारी वर्षा हुई। जिसके कुछ ही देर बाद घाड़ क्षेत्र की नदियों ने अपना रौद्र रूप दिखा दिया। कईं गांव के आपस में संपर्क कट गए।

जबकि शाम को अपने घरों की ओर लौट रहे क्षेत्र के ग्रामीणों को करीब 2 घंटे तक नदी किनारे ही पानी उतरने का इंतजार करना पड़ा। जिस समय अचानक पानी आया

उस समय ग्राम प्रधान शाहपुर का चालक उनकी क्रेटा कार से नदी कार रप्टा पार का रहा था। अचानक तेज बहाव आने से कार धार में बहने लगी। लेकिन चालक ने किसी तरह से कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। शाहपुर गाड़ा गांव की आबादी इस नदी के पास ही है। कुछ लोगों ने जैसे ही कार को बहते देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। गांव से लोग दौड़े और नदी किनारे कार के साथ ही दौड़ते रहे। कार कई किलोमीटर दूर गांव शेरुल्लाहपुर के पास राजकीय स्पो‌र्ट्स कॉलेज के कुछ दूरी पर धार के साथ ही किनारे लग गई। जहां देर शाम तक ग्रामीण उसे निकालने

का प्रयास कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी