बूंदाबांदी के आगे बेदम रहा धूप का असर

ठंड के कारण शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे बर्फीली हवाओं ने दिन भर परेशान रखा शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर जागरण संवाददाता सहारनपुर मौसम के करवट लेने से एक बार फिर से ठंड ने कहर बरपाया। दिन में कई बार निकली धूप बूंदाबांदी के आगे बेदम साबित हुई। दिन में रूक-रूक कर कई बार बूंदाबांदी ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jan 2020 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 17 Jan 2020 06:10 AM (IST)
बूंदाबांदी के आगे बेदम रहा धूप का असर
बूंदाबांदी के आगे बेदम रहा धूप का असर

सहारनपुर, जेएनएन। मौसम के करवट लेने से एक बार फिर से ठंड ने कहर बरपाया। दिन में कई बार निकली धूप बूंदाबांदी के आगे बेदम साबित हुई। दिन में रुक-रुक कर हुई बूंदाबांदी ने ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को बारिश की आशंका के चलते कक्षा 1 से 12 तक स्कूलों में छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया है।

गुरुवार को मौसम ने दिन भर में कई रंग बदले। सुबह कड़ाके की ठंड के कारण थोड़ी देर बाद ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए लेकिन 10 बजे के आसपास धूप बादलों में समा गई। दिन में दोपहर तक कई बार हल्की धूप चमकी लेकिन वह ठंड के प्रकोप को दूर नही कर सकी। बूंदाबांदी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय बूंदाबांदी से बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम वेधशाला मुजफ्फराबाद के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक न्यूनतम तापमान सात तथा अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बादल चाल के चलते कहीं बूंदाबांदी और कही बारिश की संभावना बनी हुई है। दूसरी ओर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय के आदेश पर शुक्रवार को जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल-कालेजों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा.अरुण कुमार दुबे ने बताया कि स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक छात्र-छात्राओं को अवकाश रहेगा। किसी भी स्कूल में कक्षाओं का संचालन नही होगा। उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

chat bot
आपका साथी