दरबार में रागी जत्थों ने किया संगत को निहाल

श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन दरबार लगा। दीवान हाल में प्रभातफेरी के स्वागत के बाद रागी जत्थों ने गुरबानी के कीर्तन एवं कथा विचारों से संगत को निहाल कर दिया। संगत ने फूलों से सजे गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका जिसके बाद सैकड़ों की संगत ने खूब लंगर छका।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:28 PM (IST)
दरबार में रागी जत्थों ने किया संगत को निहाल
दरबार में रागी जत्थों ने किया संगत को निहाल

सहारनपुर, जेएनएन। श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर महान कीर्तन दरबार लगा। दीवान हाल में प्रभातफेरी के स्वागत के बाद रागी जत्थों ने गुरबानी के कीर्तन एवं कथा विचारों से संगत को निहाल कर दिया। संगत ने फूलों से सजे गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका, जिसके बाद सैकड़ों की संगत ने खूब लंगर छका।

सोमवार को गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के दीवन में संगत के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रबंध किया गया था। कोरोना को लेकर सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए संगत ने प्रकाश पर्व के आयोजन में भागीदारी की। गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में सुबह सवेरे प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। श्री गुरु सिंह सभा के हजूरी रागी भाई परमजीत सिंह ने आसा की वार का कीर्तन किया। कथा वाचक भाई कुलदीप सिंह,हैड ग्रंथी भाई वीर सिंह, ग्रंथी भाई जतिदर सिंह ने कथा एवं भाई नरेंद्र सिंह ने गुरबानी का कीरतन एवं कथा विचारों स. संगत को निहाल को निहाल कर दिया। दरबार की समाप्ति पर प्रधान स.जसबीर सिंह बग्गा ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। सुबह स. शुरू हुए गुरु के अटूट लंबर ने सैकड़ों की संगत ने लंगर छका। कीर्तन दरबार में स. हरेंद्र सिंह चड्ढ़ा, हरभूपेंद्र सिंह, आईपी सिंह, प्रभजोत सिंह, सतविद्र सिंह माकन, गुरप्रीत सिंह बग्गा, प्रमिद्र सिह सोनी, तजिद्र सिंह डंग, रघबीर सिंह, अमनप्रीत सिंह, डा.चरनजीत सिंह आनंद, कंवलजीत सिंह, गुरविद्र सिंह कालड़ा, दलजीत सिंह बवेजा, रिकी कोहली, दीदार सिंह सेठी, बलबीर सिंह धीर, डा.स्वर्णजीत सिंह, मनजीत सिंह, राजपाल सिंह, रविद्र सिंह सुखमनी, उपेंद्रपाल सिंह थापर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी