पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की लिक रोड पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक दुआ व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग मलिक के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष मनीष अरोड़ा द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 11:04 PM (IST)
पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित
पंजाबी महासभा की जिला कार्यकारिणी घोषित

सहारनपुर, जेएनएन। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की लिक रोड पर आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक दुआ व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग मलिक के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष मनीष अरोड़ा द्वारा जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। अनुराग मलिक ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है व पूरे भारत के हर प्रदेश में संगठन का गठन किया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश के हर जिले में इसकी शुरुआत हो चुकी है। जिला अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए निखिल मल्होत्रा, अंकित गुलाटी, गुरमीत सिंह मिगलानी, सोनू मिनोचा, गौरव धवन को जिला उपाध्यक्ष, गुरमीत सिंह बग्गा जिला कोषाध्यक्ष, दीपक जुनेजा, महंत नीलकंठ शर्मा जिला संगठन मंत्री, दीपक सेठी, असीम अरोड़ा, वरुण नरूला, गौरव, ट्विकल कपूर को जिला सचिव, गौरव बजाज जिला मीडिया प्रभारी मनोनित किया। इस दौरान प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर मोहित राय जसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर वीर सिंह , जिला महामंत्री रजत दुआ, सुनील सूरी आदि भी मौजूद रहे।

कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाना जरूरी

सहारनपुर : जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जनपद के सभी कंबाइन हार्वेस्टर स्वामियों को निर्देश दिए कि फसल कटाई के दौरान प्रयोग की जाने वाली कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम या स्ट्ररीपर अथवा स्ट्रारेक एवं बेलर का उपयोग किया जाना अनिवार्य होगा। उन्होने कहा यदि कोई भी कंबाइन हार्वेस्टर सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम, स्ट्ररीपर, स्ट्रारेक एवं बेलर के बिना चलती हुयी पायी गयी तो तत्काल सीज की कार्यवाही की जाएगी व कंबाइन स्वामी के व्यय पर ही सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगवाने के उपरान्त ही छोड़ी जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी कंबाइन स्वामी एक सप्ताह के अन्दर अपनी तहसील के उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर इस आशय का लिखित शपथ-पत्र प्रस्तुत करते हुए कृषि विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें कि अपनी कंबाइन हार्वेस्टर में अपेक्षित एटेचमेंट लगवा लिया है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि चुनाव आयोग की प्राथमिकता के अनुसार सभी विद्यालयों के शौचालय साफ-सुथरे एवं क्रियाशील रहें। सभी विद्यालयों के हैंडपंप भी सुचारू रूप से काम करते रहें। कीटनाशक विक्रेता रसायनों की बिक्री का कैश मेमों जरूर दें

सहारनपुर : जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने समस्त कीटनाशक विक्रेताओं को निर्देश दिए है कि किसानों को रसायन क्रय पर उन्हे कैश मेमो जिस पर रसायन का नाम, बैच नम्बर, विनिर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं विक्रय मूल्य अंकित हो, अवश्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

chat bot
आपका साथी