ट्रैक्टर तिरंगा रैली की सफलता को किया जनसंपर्क

26 जनवरी को आयोजित सपा की किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली को सफल बनाने को लेकर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता चौ. प्रविद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 07:25 PM (IST)
ट्रैक्टर तिरंगा रैली की सफलता को किया जनसंपर्क
ट्रैक्टर तिरंगा रैली की सफलता को किया जनसंपर्क

सहारनपुर जेएनएन। 26 जनवरी को आयोजित सपा की किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली को सफल बनाने को लेकर गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन एवं सपा नेता चौ. प्रविद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। सधारणपुर, मिरगपुर, मानकी, दुगचाड़ी आदि गांवों में संपर्क के दौरान चौ. प्रविद्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश व्यापी किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन किया जा रहा है। बताया कि तिरंगा रैली सुबह 11 बजे तिब्बिया मेडिकल कालेज से एसडीएम कोर्ट तक निकाली जाएगी। इस मौके पर लुकमान त्यागी, शमशाद चौधरी, सतीश प्रधान, मूसा चौधरी, सुक्का चौधरी, परवेज आलम अब्बासी आदि मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाया माता पिडी का जन्मोत्सव

सहारनपुर। श्री माता पिंडी प्रवेश द्वार पर सोमवार को मां पिंडी, मां लक्ष्मी एवं मां नर्मदा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रात: काल से ही मां की ज्योति के दर्शन करने को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर के सेवक नरेंद्र माहेश्वरी द्वारा कथा पाठ किया गया। सुषमा माहेश्वरी ने ध्वजारोहण किया। इस वर्ष कोरोना के चलते सामूहिक भजन कीर्तन कार्यक्रम स्थगित रहा। महंत राधाकृष्ण माहेश्वरी, कुलदीप गर्ग, संजीव माहेश्वरी, रूपक माहेश्वरी, अखिल गर्ग, निखिल गर्ग, अमन गर्ग आदि मौजूद रहे।

शिवसेना के नए पदाधिकारियों का स्वागत

सहारनपुर। शिव सेना कार्यकर्ताओं की संत नगर स्थित कार्यालय पर सोमवार को हुई बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए बबलू सैनी को ब्लाक प्रमुख और अंकित कुमार को चंदेना कोली ग्राम प्रमुख नियुक्त किया गया। बैठक में संगठन के राज्य उप प्रमुख और सहारनपुर-मुरादाबाद मंडल प्रभारी लोकेश वत्स ने कहा कि शिवसेना ही सच्चे अर्थों में सामाजिक समरसता व भाईचारे को बढ़ावा देने वाली पार्टी है। नगर प्रमुख अखिलेश वत्स व तहसील प्रमुख नरेंद्र कुमार आदि ने नए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्वयं सेवियों ने रैली निकाल मतदान को किया जागरूक

सहारनपुर। ठा. कृपाल सिंह मेमोरियल डिग्री कालेज रणखंडी के एनएसएस शिविर के छठे दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाते हुए रैली निकाल मतदान के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम अधिकारी शीबा परवीन के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में स्वयं सेवियों ने निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया। आंचल, सोनी, बजरंग, आयुषी, स्वाति आदि ने मतदाता जागरूकता को लेकर बैनर तैयार किए। रैली में विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से मतदान को जागरूक किया गया। शिविर के द्वितीय सत्र में कोरोना टीकाकरण पर विशेष बल देते हुए विचार प्रकट किए गए।

chat bot
आपका साथी