गंदगी, आवारा कुत्तों से क्षेत्रवासी त्रस्त

एबीडी एरिया में शामिल वार्ड-68 के क्षेत्रवासी नगर निगम की उपेक्षा के शिकार हैं। वार्ड का केवल 10 फीसदी हिस्सा ही सीवरेज लाइनों से कवर है। आवारा कुत्तों से परेशान क्षेत्रीय लोग कई बार निगम से समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 11:03 PM (IST)
गंदगी, आवारा कुत्तों से क्षेत्रवासी त्रस्त
गंदगी, आवारा कुत्तों से क्षेत्रवासी त्रस्त

सहारनपुर, जेएनएन। एबीडी एरिया में शामिल वार्ड-68 के क्षेत्रवासी नगर निगम की उपेक्षा के शिकार हैं। वार्ड का केवल 10 फीसदी हिस्सा ही सीवरेज लाइनों से कवर है। आवारा कुत्तों से परेशान क्षेत्रीय लोग कई बार निगम से समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। कई स्थानों के सुंदरीकरण के प्रस्ताव देने के बावजूद पार्षद की मेहनत अभी रंग नहीं ला सकी है।

स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया यानि एरिया बेस्ड डेवलपमेंट में शामिल वार्ड-68 आली आहग्रान की आबादी करीब 10 हजार है, यहां छह हजार से अधिक मतदता हैं। महंदी सराय आंशिक, मेहंदी सराय माई का तकिया, सराय अहमद अली, आदलगढ़, नाला पटरी, तेलियो का चौक आदि क्षेत्रों में फैले वार्ड में 20 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। वार्ड के करीब 1300 घरों में से 800 का कूड़ा आइटीसी मिशन के कर्मचारियों द्वारा घर-घर से एकत्र किया जा रहा है। अन्य घरों को मिशन द्वारा जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। आवारा कुत्तों की आबादी वार्ड में बढ़ने से क्षेत्रीय लोग परेशान हैं। कई बार ये कुत्ते बच्चों और लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। लोगों ने पार्षद इमरान सैफी के माध्यम से कई बार निगम अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। तीन से चार पुलिया काफी समय क्षतिग्रस्त है लेकिन उनकी मरम्मत भी नहीं कराई गई। पार्षद के मुताबिक वार्ड के करीब 10 फीसदी एरिया में ही सीवरेज है। वार्ड से लगा मंडी समिति रोड का नाला गंदगी से अटा है। इन्होंने कहा

वार्ड में छह स्थानों से कुरड़ी हटवाई गई, इन स्थानों के सुंदरीकरण के लिए गमले, पौधे व बेंच आदि की कई बार निगम से मांग की गई। एबीडी एरिया में शामिल होने के बावजूद वार्ड की समस्याओं को निगम द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है।

इमरान सैफी, पार्षद ---------

वार्ड में आवारा कुत्ते बड़ी परेशानी का कारण बने हैं। कई बार पार्षद के साथ इस बारे में निगम अधिकारियों को भी ज्ञापन दिए गए लेकिन कुछ भी हुआ।

रेहान अली, क्षेत्रवासी। -----------

बड़ा वार्ड होने के बावजूद यहां सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है। अच्छी साफ-सफाई के लिए यहां कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।

चौ.आसिफ, क्षेत्रवासी। ------------

क्षेत्र में अन्य वार्ड की तर्ज पर ज्यादा काम कराने चाहिए थे लेकिन यहां ऐसा कुछ भी नही हुआ। पुलिया की भी मरम्मत नही कराई जा रही है।

कलीम अहमद, क्षेत्रवासी।

chat bot
आपका साथी