महाराष्ट्र में सैनिक की मौत, ग्रामीणों ने सम्मान न मिलने पर काटा हंगामा

महाराष्ट्र के पुणे में तैनात गांव सरगथल निवासी सैनिक रजत कटारिया की बीमारी के कारण मौत हो गईं। उन्हें कई दिन पहले डाक्टर ने पीलिया की बीमारी घोषित की थी। शनिवार को सैनिक का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:59 PM (IST)
महाराष्ट्र में सैनिक की मौत, ग्रामीणों ने सम्मान न मिलने पर काटा हंगामा
महाराष्ट्र में सैनिक की मौत, ग्रामीणों ने सम्मान न मिलने पर काटा हंगामा

सहारनपुर, जेएनएन। महाराष्ट्र के पुणे में तैनात गांव सरगथल निवासी सैनिक रजत कटारिया की बीमारी के कारण मौत हो गईं। उन्हें कई दिन पहले डाक्टर ने पीलिया की बीमारी घोषित की थी। शनिवार को सैनिक का शव गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सैनिक को उच्च सम्मान नहीं दिया गया। एम्बुलेंस को फुलों से नहीं सजाया गया। ग्रामीणों को यह काम खुद करना पड़ा।

थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सरगथल निवासी बालकराम के 21 वर्षीय पुत्र रजत कटारिया दो साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के पुणे में तैनात थे। रजत के मामा पवन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व रजत को पीलिया हो गया था, जिसके बाद उन्हें पुणे स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार रात दो बजे रजत की मौत हो गई। शनिवार देर शाम रजत का शव उनके गांव पहुंचा। इससे पूर्व ही सहारनपुर गंगोह मार्ग पर कुम्हारहेडा के पास बड़ी संख्या में ग्रामीण और नौजवान तिरंगा हाथों में लेकर खड़े हुए थे। सेना की गाड़ी और कुछ सैनिक भी वहां पहुंच गए थे। जब एम्बुलेंस से रजत का शव पहुंचा तो ग्रामीण विनोद कुमार, मनोज कुमार, मोदी कुमार आदि लोगों ने रजत को उचित सम्मान न दिए जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि सेना की गाड़ी को फूलों से नहीं सजाया गया। इसका इंतजाम भी ग्रामीणों को खुद ही करना पड़ा और न ही उच्चाधिकारी मौके पर आए। ग्रामीणों ने शहीद द्वार बनाए जाने मांग की। सूचना पर थाना सरसावा और कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके पश्चात एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद गांव में सैनिकों ने सलामी दी, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। बाद में एसपी देहात अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

chat bot
आपका साथी