डेयरी संचालकों का नगर निगम में प्रदर्शन

डेयरियों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने को जारी नोटिसों का विरोध करते हुए डेयरी संचालकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जुर्माने का डर दिखाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:46 PM (IST)
डेयरी संचालकों का नगर निगम में प्रदर्शन
डेयरी संचालकों का नगर निगम में प्रदर्शन

सहारनपुर, जेएनएन। डेयरियों को नगर निगम क्षेत्र से बाहर करने को जारी नोटिस का विरोध करते हुए डेयरी संचालकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि जुर्माने का डर दिखाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोमवार को नगर निगम में पहुंचे डेयरी संचालकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि डेयरी रोजगार बंद होने से उनके परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा। आम लोग नकली व सिंथेटिक दूध पीने को मजबूर होंगे। डेयरियों में पलने वाली हजारों गायें बेसहारा हो जाएंगी। उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर निगम की ओर से शहर के बाहर डेयरी कैंपस की व्यवस्था कराकर संचालकों को जगह आवंटित करने की मांग की। बाद में उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों में अमरीश वर्मा, विनोद कुमार, गुलशन, सुरेशचंद, शिव कुमार, सचिन सिंह, राजकुमार, विरेंद्र कुमार, बंगाल सिंह, रमेश कुमार, राजेंद्र सिंह, अकरम, खुर्शीद, लियाकत, मुजफ्फर, खुर्शीद, वसीम, मो.अहमद, प्रदीप कुमार, नूर अहमद, इमरान, इशहाक, सावेज, राहत, भागमल आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी