धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा

भगवान वाल्मीकि जयंती पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। बैंडबाजों संग निकाली गई भव्य शोभयात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी। मार्ग में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:16 PM (IST)
धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा

सहारनपुर, जेएनएन। भगवान वाल्मीकि जयंती पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। बैंडबाजों संग निकाली गई भव्य शोभयात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी। मार्ग में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया।

बुधवार को नुमाइश कैंप केशव नगर वाल्मीकि बस्ती से शोभयात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक संजय गर्ग व पार्षद अभिषेक

टिकू अरोड़ा ने भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व रिबन काटकर किया। नगर विधायक व पार्षद का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर राजकुमार वाल्मीकि, गौतम कुमार, सनी केसला, विशाल कुमार, भूषण मास्टर, काका, विकास वाल्मीकि, अर्जुन, बिट्टू, राहुल बिरला आदि मौजूद रहे। रेलवे स्टेशन स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से बैंडबाजों संग भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंड धार्मिक धुनों से वातावरण को धर्ममय बनाए हुए थे।

अखिल भारतीय वाल्मीकि ऋषि धर्म के तत्वावधान में शेखपुरा कदीम में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मदनपाल तेश्वर, शमीम कुरेशी, जगमाल, धनपाल सिंह तेश्वर ने फीता काटकर किया। संस्था प्रमुख साध्वी ऋषि महिमा, सुदामा भगत, किरतपाल, मामचंद, विकास, सूरज, अशोक, दिनेश, गोपाल आदि थे। चकरोता रोड स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज में भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त व प्रधानाचार्या शोभा चौधरी ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। कर्मचारी उदयवीर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति द्वारा लोनिवि के निरीक्षण भवन पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष साधूराम आंबेडकर, जिला मंत्री रविद्र कुमार गौतम, सुलेश चंद, मोनू नौटियाल, सुभाष गौतम, अनुज कुमार, सुमेरचंद, सोमसिंह थे। सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज जंधेड़ा में भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

गाड़ा ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजुम व मुख्य सेविका पुष्पा रावत आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी