महानगर को स्मार्ट बनाने की दिशा में बढ़ रहे कदम

हेलो महापौर महोदय हमारे क्षेत्र में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और मक्खी-मछरों का प्रकोप बढ़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:19 PM (IST)
महानगर को स्मार्ट बनाने की दिशा में बढ़ रहे कदम
महानगर को स्मार्ट बनाने की दिशा में बढ़ रहे कदम

सहारनपुर, जेएनएन। हेलो महापौर महोदय, हमारे क्षेत्र में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते। नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं और मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। हमारे यहां सड़क टूटी पड़ी है। खाली प्लाट में जानवरों के डेरा बनाने से क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। मेयर संजीव वालिया ने फोन काल पर आई ऐसी सभी समस्याएं नोटकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। रविवार को जेवी जैन कालेज रोड स्थित कार्यालय पर प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में दैनिक जागरण द्वारा मेयर संजीव वालिया को आमंत्रित किया गया था। कई लोगों ने नगर निगम द्वारा महानगर में कराए जा रहे कार्यों के लिए मेयर के प्रयासों की सराहना भी की। सवाल: ज्ञान विहार कालोनी में हनुमान नगर चौक से राइस मिल तक का नाला गंदगी से अटा पड़ा है। बारिश में गली में जलभराव से घरों में पानी भर जाता है।

-रामेश्वर कांबोज, ज्ञान विहार कालोनी।

जवाब: आपकी शिकायत नोट कर ली है। नाले से अतिक्रमण हटवाकर निगम की टीम नाले की सफाई के लिए पहुंचेगी। सवाल: बाबा लालदास रोड की सड़क खराब होने से शवयात्रा के साथ जाने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

-अतुल जैन, गांधी कालोनी।

जवाब: कल ही इंजीनियर्स क्षेत्र का दौरा कर सड़क से मलबा हटवाने और गड्ढ़ों की मरम्मत का काम कराएंगे। सवाल: रायवाला चौक मंदिर के पास बना निगम का नाला चाक पड़ा होने से परेशानी हो रही है।

-अमित गोयल, रायवाला मार्केट।

जवाब: सेनेटरी इंस्पेक्टर को टीम सहित क्षेत्र में भेजकर सफाई कराई जायेगी। सवाल: पंत विहार में टंकी के पास खाली प्लाट में जानवर गंदगी फैला रहे हैं। विजय नगर में खाली प्लाट गंदगी से अटा पड़ा है।

-अजय अग्रवाल, राजीव बंसल, सुशील शर्मा, अशोक कुमार।

जवाब: यह मैने नोट कर लिया है। प्लाट की सफाई कराकर संबंधित प्लाट मालिक को चेतावनी जारी कराई जायेगी। सवाल: क्षेत्र में निगम से कोई काम नहीं हुआ। सीवर लाइन नही है और न ही गली बनी है।

-रणबीर सिंह, रवि नगर।

जवाब: निर्माण विभाग के जेई को भेजकर क्षेत्र का सर्वे कराने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। सवाल: हकीकत नगर में नई बनी सड़कों का लेवल ठीक नहीं है। बारिश के दौरान पानी भरा रहता है।

-निखिल, हकीकत नगर।

जवाब: निर्माण विभाग के जेई इस मामले की मौके पर जांच करा काम कराएंगे। सवाल: कमेला कालोनी गली-1 और रांघड़ो के पुल पर आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाए।

-साजिद, कमेला कालोनी। शाहनवाज राव-रांघड़ों का पुल।

जवाब: समस्या वास्तव में गंभीर है। निगम इस दिशा में काम कर रहा है जल्द समस्या हल होगी। सवाल: नवाबगंज चौक पर सीवर लाइन चाक पड़ी है। एकता कालोनी में नालियां चौक पड़ी है।

-प्रिस, नवाबगंज चौक। मो.आतिफ-शाकिर, एकता कालोनी।

जवाब: इस परेशानी को चेक कराकर समस्या का समाधान कराया जायेगा। सवाल: ज्ञान मार्केट में न तो सड़क बनी है ओर न ही सफाई कर्मचारी आते हैं।

-सचिन वर्मा, रईस अहमद, घंटाघर।

जवाब: निर्माण विभाग के जेई को भेजकर सड़क का एस्टीमेट बनवाकर काम कराया जाएगा। सवाल: माहीपुरा चौक के पास और चकहरेटी में कई दिन से पानी नहीं आ रहा है।

-सुशील कुमार, माहीपुरा चौक। अलताफ-चकहरेटी।

जवाब: जल निगम का जेई आपसे मिलकर समस्या का समाधान कराएगा। सवाल: विजय कालोनी गली-5 में सीवर लाइन डलवाई जाए। गौरव विहार की गली में सड़क-नाली बनवाई जाए।

-मास्टर उदयवीर-विजय कालोनी, विनोद कुमार व रवि कुमार- गौरव विहार।

जवाब: आपकी समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा। सवाल: हसनपुर शिव मंदिर वाली गली में स्ट्रीट लाइट नहीं है। सड़क का काम भी अधूरा पड़ा है।

-सौरभ धीमान, हसनपुर।

जवाब: जल्द ही इसे दिखवाता हूं। समस्या निश्चित रूप से दूर कराई जायेगी। सवाल: टीपी नगर में सफाई नहीं होती। सार्वजनिक शौचालय भी बंद पड़े हैं।

-प्रमोद चावला व गौरव अरोड़ा, टीपी नगर।

जवाब: आपसे निगम के अधिकारी संपर्क कर समस्या हल कराएंगे। सवाल: हाउस टैक्स-वाटर टैक्स के बिल देरी से लोगों को मिलते हैं, जिससे उन पर मिलने वाली छूट निकल जाती है। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बिल भेजे जाने चाहिए।

-खुर्रम- मेहंदी सराय।

जवाब: बिल अक्सर समय से ही निकाले जाते हैं। हो सकता है कि कुछ क्षेत्रों बिल देरी से पहुंचे हों। प्रत्येक भवन स्वामी को निगम द्वारा देय छूट का लाभ दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। संबंधित विभाग को निर्देशित किया जा रहा है कि वह बिलों का समय से वितरण कराएं।

इनके अलावा राधा विहार के महेश शर्मा, लिक रोड के यादवेंद्र, वैशाली विहार के मनीष कुमार, कपिल विहार के प्रवीण गर्ग ने भी अपनी-अपनी समस्याएं रखीं।

chat bot
आपका साथी