प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया का सपना आज हो रहा है साकार: जांगड़ा

हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक जाति-धर्म के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:05 PM (IST)
प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया का सपना आज हो रहा है  साकार: जांगड़ा
प्रधानमंत्री का मेक इन इंडिया का सपना आज हो रहा है साकार: जांगड़ा

सहारनपुर, जेएनएन। हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक जाति-धर्म के लोगों को सम्मान देने का कार्य किया है। रोजगार देने के लिए नई-नई योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ विश्वकर्मा शिल्पकार समाज को भी मिल रहा है।

रामपुर मनिहारान में भाजपा नेता दुष्यंत कुमार मुन्ना के आवास पर शनिवार को राज्यसभा सदस्य व विश्कर्मा सम्मेलन के संयोजक रामचन्द्र जागड़ा पहुंचे। उन्होंने 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन व विश्वकर्मा जयंती पर समाज के लोगों से दिल्ली पहुंच कर 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेक इन इंडिया' का जो सपना देखा है, वह आज पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ग के लोगों को रोजगार देने के लिए नई-नई योजनाएं आरंभ कीं। उन योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिल रहा है, चाहे वह भारत के किसी शहर कस्बे व गांव में रह रहा हो। प्रधानमंत्री की विकास नीति से भारत का नाम पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि वह 17 सितंबर के कार्यक्रम की सफलता के लिए तेलंगाना, असम, केरल, मद्रास सहित भारत का भ्रमण कर चुके हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अपने समाज के लोगों से 17 सितंबर को दिल्ली पहुंचने की अपील कर चुके हैं। इससे पूर्व रामचंद्र जांगड़ा का कस्बे की सीमा पर पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान डा. केपी सिंह धीमान, प्रकाश चंद, बौद्धराम धीमान एडवोकेट, रमेश चंद धीमान, नरेश धीमान, शिवचरण, सचिन धीमान, शुभम चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण सैनी, सचिन धीमान ,आकाश कुमार ,अजय कुमार मास्टर विनोद कुमार, मास्टर अजब सिंह, सुधीर मोहन एडवोकेट आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद धीमान व संचालन दुष्यंत कुमार मुन्ना ने किया।

chat bot
आपका साथी