प्रेम सिंह कांबोज ने दिया पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र

छुटमलपुर में करीब चार दशक से पार्टी से जुड़े कांग्रेस के जिला महामंत्री और देहात विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रेमसिंह कांबोज ने पार्टी नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 06:58 PM (IST)
प्रेम सिंह कांबोज ने दिया पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र
प्रेम सिंह कांबोज ने दिया पार्टी की सदस्यता से त्याग पत्र

सहारनपुर, जेएनएन। छुटमलपुर में करीब चार दशक से पार्टी से जुड़े कांग्रेस के जिला महामंत्री और देहात विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रेमसिंह कांबोज ने पार्टी नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।

मंगलवार को देहरादून रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रेमसिंह कांबोज ने कहा कि वह 45 वर्ष से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं। पार्टी ने उन्हें सम्मान देते हुए जिला महामंत्री व देहात विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पद से भी नवाज रखा है। पार्टी नेताओं ने जिला पंचायत की तीन नंबर सीट से उनका पर्चा भरवाया। जिससे कांबोज समाज में खुशी की लहर थी, लेकिन नामांकन के अंतिम समय उनके स्थान पर किसी दूसरे व्यक्ति को प्रत्याशी बना दिया, जिससे वह स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसलिए वे अपने पदों व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं।

तीन लोगों पर विभिन्न मामलों में मुकदमा

तीतरो : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरकारी निर्देशों का पालन न करने पर तीन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने विभिन्न मामलों में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार की देर शाम कोतवाली प्रभारी विशाल श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्र के गांव धानवा में कानून व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तो एक स्थान पर कानून का उल्लंघन होते देख वहां मौजूद लोगों को उन्होंने टोक दिया, साथ ही उनसे पंचायत चुनाव के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी ,तो भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने उनकी नसीहत को मानने से इनकार करते हुए उल्टे बहस शुरू कर दी. जिस पर पुलिस ने बाबू अली, राकेश सैनी, विजेंद्र सैनी के विरुद्ध धारा 144 के उल्लंघन व कोविड-19 महामारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र में इस तरह की कार्रवाही होने से पंचायत चुनाव में जुटे लोगों में खलबली मची है।

chat bot
आपका साथी