गुरुनानक प्रकटोत्सव को लेकर प्रभात फेरी शुरु

गुरुनानक देव जी के जन्मदिन को लेकर नगर में प्रभात फेरी का सिलसिला शुरु हो गया हैं। क्षेत्र के गुरुनानक पुरा दैदनोर महंगी बोडपुर आदि गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम आरंभ हो गए है। बुधवार से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कई स्थानों पर लोगों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 06:19 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 06:19 PM (IST)
गुरुनानक प्रकटोत्सव को लेकर प्रभात फेरी शुरु
गुरुनानक प्रकटोत्सव को लेकर प्रभात फेरी शुरु

सहारनपुर जेएनएन। गुरुनानक देव जी के जन्मदिन को लेकर नगर में प्रभात फेरी का सिलसिला शुरु हो गया हैं। क्षेत्र के गुरुनानक पुरा, दैदनोर, महंगी, बोडपुर आदि गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम आरंभ हो गए है। बुधवार से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कई स्थानों पर लोगों ने प्रभातफेरी का स्वागत किया।

सोमवार को गुरुनानक देव जी का 551वां प्रकटोत्सव है। गुरु सिंह सभा की ओर से एक सप्ताह का आयोजन शुरु किया गया है। गुरुद्वारा पीठ बाजार से बुधवार से प्रभात फेरी का आयोजन शुरू किया गया है। ग्रंथी निर्मल सिंह के नेतृत्व में नगर कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न मार्गो से होता हुआ, यहीं संपन्न हुआ। अनेक स्थानों पर जत्थे का स्वागत किया गया। आस्था के चलते गुरुद्वारा कार्यक्रमों में गैर सिख भी श्रद्धा पूर्वक शामिल हो रहे हैं। गुरुद्वारा में अरदास के बाद प्रभात फेरी को आरंभ किया गया। सोमवार को गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर शब्द कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। गुरु जी का लंगर भी उसी दिन चलेगा। कार्यक्रम का आयोजन सरकार की गाइड लाइन के अनुसार किया गया। श्रद्धालुओं ने शारीरिक दूरी का पालन किया तथा सड़क पर मास्क का भी प्रयोग किया। प्रभात फेरी में अरविद पाल सिंह कपूर, अमरदीप सिंह लाड्डी, दिलावर सिंह, सुरेश अरोड़ा, तिलक चुग, हरप्रीत कौर, प्रभलीन, पूजा चुग, भावना चुग आदि शामिल हुए। प्रभात फेरी का कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। क्षेत्र के गुरुनानक पुरा, दैदनोर, महंगी, बोडपुर आदि गुरुद्वारों में भी कार्यक्रम आरंभ हो गए है।

chat bot
आपका साथी