धूमधाम से मनाया दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस

गंगोह में शुक्रवार को दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया है जहां जनकल्याण यज्ञ के अलावा अन्य कार्यक्रम भी हुए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:19 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:19 PM (IST)
धूमधाम से मनाया दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस
धूमधाम से मनाया दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में शुक्रवार को दुर्गा मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया है, जहां जनकल्याण यज्ञ के अलावा अन्य कार्यक्रम भी हुए।

ककराली परिसर स्थित मां महिषासुर मर्दिनी मंदिर का स्थापना दिवस पर शुक्रवार प्रातकाल मंदिर प्रबंधक पंडित किशोर शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ माता का प्रात: स्नान कराया। मंदिर में ही जन कल्याण यज्ञ हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। यज्ञ के यजमान किशोर शर्मा व मधु बाला शर्मा रहे जबकि यज्ञ व पूजन पंडित अवनीश शर्मा ने कराया। यज्ञ के बाद विश्व में सुख व शांति की कामना की गई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन कर दिया गया। इस अवसर पर वरूण शर्मा, नेहा शर्मा, सुभाष चंद, संजीव, दिनेश, सुनीता, सुभाष मेहता, निकुंज दीपा, सुनीता शर्मा, सुशील, भारती, नंद किशोर शर्मा आदि मौजूद रहे।

दानपात्र से नगदी चोरी

नकुड़: बृहस्पतिवार-शुक्रवार रात चोरों ने मंदिर में रखे दान पात्र को तोड़कर करीब पंद्रह हजार रुपये की नगदी साफ कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मंदिर की देखरेख करने वाले गांव गोकलपुर निवासी सोमबीर सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे वह मंदिर के मेन गेट पर ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह छह बजे वह यहां आया तो मंदिर के मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर रखा दानपात्र भी टूटा मिला, जिससे सारी नगदी लापता मिली। सूचना पर पुलिस व अन्य ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। सोमबीर सैनी ने आशंका जताई कि मंदिर के आसपास एक बाइक सवार देखा गया था। दानपात्र में पंद्रह हजार रुपये से अधिक की धनराशि रही होगी।

chat bot
आपका साथी