गंगोह विधानसभा उपचुनाव: पोलिंग पार्टिंयां रवाना, मतदान कल Saharanpur News

गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 03:18 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 03:18 PM (IST)
गंगोह विधानसभा उपचुनाव: पोलिंग पार्टिंयां रवाना, मतदान कल Saharanpur News
गंगोह विधानसभा उपचुनाव: पोलिंग पार्टिंयां रवाना, मतदान कल Saharanpur News

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को होने वाले मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। आज पोलिंग पार्टिंयां रवाना कर दी गई हैं। चुनाव में भाजपा सपा, बसपा व कांग्रेस समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सोमवार को 3,69,367 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। रविवार को जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव के लिए 207 मतदान केंद्रों पर 426 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। रिजर्व समेत 469 पार्टियों को सेंट्रल वेयर हाउस से रवाना किया गया। मतदान कराने के लिए रिजर्व समेत 2560 कर्मियों को लगाया गया है। निष्पक्ष व निर्विघ्न चुनाव संपन्न कराने के लिए गंगोह विधानसभा क्षेत्र को चार जोन व 37 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात किये गए हैं। 

chat bot
आपका साथी