जर्जर पुलिस चौकी सराय पर चला निगम का बुलडोजर

सहारनपुर : सहारनपुर के प्रमुख बाजार चौकी सराय चौक स्थित अंग्रेजों के समय की पुलिस चौकी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Jan 2018 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jan 2018 10:53 PM (IST)
जर्जर पुलिस चौकी सराय पर चला निगम का बुलडोजर
जर्जर पुलिस चौकी सराय पर चला निगम का बुलडोजर

सहारनपुर : सहारनपुर के प्रमुख बाजार चौकी सराय चौक स्थित अंग्रेजों के समय की पुलिस चौकी को नगर निगम ने बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त करा दिया।

पुलिस चौकी सराय का निर्माण अंग्रेजों के शासन के दौरान कराया गया था। चौकी सराय व अंसारी मार्ग के मध्य स्थित पुलिस चौकी बेहद जर्जर अवस्था में होने के साथ ही बाजार शहीद, गंज, नखासा बाजार, नेहरू मार्केट व पुराना कुमार सिनेमा मार्ग आदि प्रमुख बाजारों में जाम का कारण बनी थी। क्षेत्र के व्यापारी वर्षों से इस पुलिस चौकी को हटाने की मांग कर रहे थे। हाल में जब डीएम पीके पांडेय जुबली पार्क में आधुनिक प्रसाधन केंद्र का शिलान्यास करने पहुंचे थे तब क्षेत्र के व्यापारियों की मांग पर उन्होंने चौकी सराय व इसके पीछे पुरानी मछली बाजार आदि का निरीक्षण किया था। जुबली पार्क को नए सिरे से विकसित करने के उद्देश्य से उन्होंने न केवल पुराने मछली बाजार से अवैध कब्जे हटाने को निर्देशित किया था, बल्कि पुलिस चौकी को हटा नए सिरे से निर्माण कराने के आदेश नगर निगम को दिए थे।

शनिवार दोपहर नगर आयुक्त गौरव वर्मा के निर्देश पर निगम का बुलडोजर पुलिस चौकी को गिराने पहुंचा। निगम अधिकारी यह देखकर हैरान रह गए कि पुलिस चौकी से सटा एक नगर पालिका सहारनपुर का उप कार्यालय भी स्थित है, जोकि वर्षों से खुला ही नहीं था। आनन फानन में नगर पालिका कार्यालय को खाली कराया गया तथा बुलडोजर के माध्यम से पुलिस चौकी को ध्वस्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान बाजारों में आवागमन पर रोक लगा दी गई, जिसके चलते कई मार्गों पर जाम लग गया।

पुराना मछली बाजार भूमि का रिकार्ड तलब

पुलिस चौकी सराय की बगल में ही स्थित पुराना मछली बाजार का रिकार्ड भी निगम में खंगाला जा रहा है। करीब 30 वर्ष पूर्व पालिका कार्यकाल में यहां से मछली बाजार सोहराब रोड स्थानांतरित किया गया था तथा उस भूमि पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे बताये जाते हैं। निगम प्रशासन अब यहां दुकानें चलाने वालों को नोटिस भेजने की तैयारी में है।

सार्वजनिक शौचालय भी हटेगा

नगर निगम ने जनमंच के निकट स्थित निगम का सार्वजनिक शौचालय हटाने की तैयारी भी शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने करीब 15 दिन पूर्व शौचालय को बंद करा दिया था तथा अब उसके स्थान पर मार्केट बनाने की योजना पर कार्य शुरू कर दिया है।

इनका कहना है...

पुलिस चौकी सराय बाजार के मध्य व सड़क पर स्थापित होने के कारण जाम की समस्या बढ़ गई थी। जर्जर चौकी से कभी भी हादसा हो सकता था। क्षेत्र के व्यापारी भी वर्षों से चौकी हटाने की मांग करते आ रहे थे। चौकी सराय क्षेत्र को विकसित करने को कदम उठाया गया है। इसके अलावा जनमंच के निकट स्थित शौचालय हटा शा¨पग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। पुराने मछली बाजार की भूमि की जांच कराई जा रही है।8

गौरव वर्मा, नगर आयुक्त, सहारनपुर।

chat bot
आपका साथी