बिना मतलब घूमने वाले लोगों को लौटाया

लॉकडाउन के दूसरे दिन लोगों में पहले दिन की अपेक्षा गंभीरता नजर आई। लोगों की आवाजाही के चलते पुलिस को कई बार कड़ाई दिखानी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:25 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:07 AM (IST)
बिना मतलब घूमने वाले लोगों को लौटाया
बिना मतलब घूमने वाले लोगों को लौटाया

सहारनपुर जेएनएन। लॉकडाउन के दूसरे दिन लोगों में पहले दिन की अपेक्षा गंभीरता नजर आई। लोगों की आवाजाही के चलते पुलिस को कई बार कड़ाई दिखानी पड़ी।

रविवार को सुबह बारिश ने लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने दिया। मौसम खुलने के बाद आवाजाही कम होने के बजाए और ज्यादा बढ़ गई। शिव चौक, नानौता बस स्टैंड चौक, मेटाडोर स्टैंड पर मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा बिना मतलब घूम रहे लोगों को वापिस लौटाया। पुलिस की सख्ती के कारण सड़कें सुनसान हो गई।

सी-127,128,

संवाद सूत्र, तीतरो: रविवार को कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने मुख्य बाजार में फ्लैग मार्च निकालकर सभी प्रकार के प्रतिष्ठानों को बंद करा कर नगर के मुख्य चौराहों और गंगोह - तीतरो मार्ग पर चेकिग अभियान चलाकर बेवजह घूम रहे लोगों को कानून का पाठ पढ़ाते हुए उनको वापस लौटाया, नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लाक डाउन का पूरी तरह से पालन होता दिखाई दिया। सी-129,130,

संवाद सूत्र, रामपुर मनिहारान: लॉकडाउन होने के बाद क्षेत्र सुनसान नजर आय पुलिस लगातार गश्त भी करती रही तथा सड़कों पर कार, दुपहिया वाहन चालकों को वापस भेज दिया गया किसी को भी अन्य किसी सीमा में नहीं जाने दिया गया। पुलिस ने दर्जनों वाहनों के चालान काटे। उधर पुलिस लगातार सभी से घरों में रहने की अपील करती रही लेकिन फिर भी लोग काफी संख्या में बहार घूमते नजर आए।

सी-131,132,

संवाद सूत्र,नागल : मेडिकल स्टोर तथा दूध की डेरी खुली रही जबकि सब्जी मंडी सहित पूर्ण बाजार बंद रहा। थाना पुलिस ने अकारण घरों से बाहर निकलने वालों के चालान भी किए।

संवाद सूत्र,बिहारीगढ़ : लॉक डाउन के दूसरे दिन रविवार को भी संपूर्ण लॉक डाउन के चलते बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। कस्बे सहित क्षेत्र के लोगों ने घरों मे रह कर लॉक डाउन का पालन किया। वहीं दूसरे दिन भी कस्बे से गुजरने वाले दिल्ली देहरादून हाईवे पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

संवाद सूत्र,इस्लामनगर : पूरे प्रदेश में 55 घंटे के संपूर्ण लॉक डाउन में अधिकांश बाजार पूर्णतया बंद रहे। दैनिक जरुरत की दूध, मेडिकल स्टोर, डॉक्टर आदि आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रही।

chat bot
आपका साथी