पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम

बड़गांव कस्बा निवासी नरेश पुत्र हुकमचंद के दल्हेडी मार्ग स्थित छपप्पर छप्पर में शनिवार को लगी आग के मामले में स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 07:29 PM (IST)
पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम
पुलिस ने किया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम

सहारनपुर, जेएनएन। बड़गांव कस्बा निवासी नरेश पुत्र हुकमचंद के दल्हेडी मार्ग स्थित छपप्पर छप्पर में शनिवार को लगी आग के मामले में स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

रविवार को उपाध्याय समाज के देहरादून जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ थाने पंहुचकर आग से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक रनवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को ही एसडीएम व तहसीलदार रामपुर ने घटना स्थल पहुंचकर नुक्सान का जायजा लिया था। आगे की कार्रवाई भी प्रशासनिक अधिकारियों को करना है।

गंगोह में फसल कटाई के बावजूद बढ़ रहे भूसे के दाम

गंगोह: फसल कटाई आरंभ होने के बावजूद इस बार भूसे का दाम बढ़ गया है। पशुपालकों का कहना है कि आगे दाम और बढ़ सकते हैं।

गेहूं की कटाई आरंभ हो चुकी है, जल्दी ही तेजी पकड़ लेगी, जो किसान अपना गेहूं मशीन के बजाए हाथ से काटकर गहाई कराते हैं उनको भूसा प्राप्त हो जाता है। मशीन से कटाई करने से भूसा सही से प्राप्त नहीं हो पाता। इसके अलावा फैक्ट्री में इसकी आवक होने से भाव बढ़ना बताया जा रहा है। इस संबंध में रविवार को पशुपालक अय्यूब, यशपाल, ईलम, हरबीर आदि का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ने से पशु पालना मुश्किल हो रहा है। थोक में भूसे का व्यापार करने वाले लोग प्रति बीघा के हिसाब से इसे खरीद लेते हें।

चार साल पहले, जहां प्रति बीघा का दाम आठ सौ रुपये था वही इस साल बढ़कर यह 1500 से भी अधिक हो गया है। इस समय बाजार में भूसा छह रुपये किलो के हिसाब से बिक रहा है। इसके दाम और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी