सहारनपुर में किसान का अपहरण करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

सहारनपुर में फिरौती के लिए किसान का अपहरण करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने देर रात पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 07:41 AM (IST) Updated:Sun, 26 May 2019 01:36 PM (IST)
सहारनपुर में किसान का अपहरण करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर
सहारनपुर में किसान का अपहरण करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

सहारनपुर, जेएनएन। अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए तत्पर प्रदेश पुलिस को कल देर रात बड़ी सफलता मिली है। ट्यूबवेल पर सो रहे किसान का अपहरण करने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। पुलिस बदमाश की शिनाख्त करने में लगी है, उसके तीन साथी भागने में सफल रहे हैं।

सहारनपुर में फिरौती के लिए किसान का अपहरण करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने देर रात पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस ने किसान को सकुशल मुक्त करवा लिया। अपहरण में शामिल तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहे। बदमाशों की जवाबी फायरिंग में एक दारोगा व सिपाही भी जख्मी हुए हैं।सहारनपुर में मुठभेड़ में मारा गया बदमाश शहजाद पुत्र हलाकू मेरठ के सरधना का बताया जा रहा है। उसपर 11 मुकदमे दर्ज हैं। गांव फिरहेड़ी निवासी किसान देवेंद्र सिंह रात ट्यूबेल पर सो रहे थे। देर रात चार बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। देवेंद्र के फोन से उनके परिवार के लोगों को फोन कर किसान की सकुशल वापसी के बदले दस लाख की फिरौती मांगी। किसान के परिजनों ने तुरंत 100 नंबर पर फोन किया तो पुलिस विभाग में खलबली मच गई। एसएसपी दिनेश कुमार टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए।

परिवार के लोगों से वार्ता के बाद किसान के नंबर की लोकेशन निकलवाई गई तो वह फिराहेड़ी के जंगलों की आई। एसएसपी ने बताया कि एसओ गागलहेड़ी आदेश कुमार त्यागी की टीम ने बदमाशों को घेर लिया। इनसे बचने के लिए बदमाशों ने गोली चलाई तो एसएसआई गागलहेड़ी प्रमोद कुमार तथा एक सिपाही मोहित जख्मी हो गया।

इसके बाद जवाबी कार्रवाई मे एक बदमाश गोली लगने से जख्मी हो गया जबकि तीन फरार हो गए। घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश के कब्जे से असलाह मिला है। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश की पहचान अभी नहीं हुई है। किसान को सकुशल मुक्त करा उसके परिजनों को सौंप दिया गया। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी