पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की हरियाणा मार्का शराब, एक गिरफ्तार

संवाद सूत्र नानौता पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की हरियाणा मार्का शराब के अवैध जखीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपित भाग निकला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 06:56 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 06:56 PM (IST)
पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की हरियाणा मार्का शराब, एक गिरफ्तार
पुलिस ने पकड़ी लाखों रुपये की हरियाणा मार्का शराब, एक गिरफ्तार

सहारनपुर, जेएनएन। संवाद सूत्र, नानौता : पुलिस ने लाखों रुपये मूल्य की हरियाणा मार्का शराब के अवैध जखीरे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जबकि मुख्य आरोपित भाग निकला।

थानाध्यक्ष शौबीर नागर तथा एसआइ पुष्पेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के गांव बुंदूगढ़ में एक मकान में छापेमारी की। यहां से लाखों रुपयों की अवैध शराब के साथ हारुन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सौबीर नागर ने बताया कि शराब की यह खेप त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट प्रभावित करने के लिए लाई गई थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि फरार आरोपित की तलाश की जा रही है। किसी भी दशा में क्षेत्र में नशे के कारोबार को नहीं होने दिया जाएगा।

पुलिस ने पकड़ी 28 पेटी तस्करी की शराब

सरसावा: त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के मद्देनजर सरसावा पुलिस द्वारा शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत हरियाणा से तस्करी करके लाई जा रही हरियाणा मार्का देशी शराब की 28 पेटी बरामद कर दो तस्करो को जेल भेजा।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने सरसावा बाईपास पर वाहन चेकिग के दौरान हरियाणा से आ रही एक बलोरो पिकअप को रुकने का इशारा किया, कितु वह रुकने के बजाय पुलिस को देख तेजी से आगे बढ़ने लगी। शक होने पर पुलिस ने वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पिकअप के अंदर छिपाकर रखी 28 पेटी हरियाणा मार्का देसी शराब, 1400 पव्वे के अलावा दस लीटर अपमिश्रित शराब, डेढ किलो यूरिया बरामद किया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम अजय उर्फ बंटी पुत्र मांगेराम निवासी चंदेना कोली देवबंद तथा दूसरे ने सुमित कुमार पुत्र इसम सिंह निवासी माल्हीपुर रामपुर बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते जेल भेजा।

chat bot
आपका साथी