व्यापारियों की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन तत्पर : सीओ

देवबंद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग भी की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:26 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:26 PM (IST)
व्यापारियों की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन तत्पर : सीओ
व्यापारियों की सुरक्षा को पुलिस प्रशासन तत्पर : सीओ

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग भी की। इस दौरान व्यापारियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी लगवाने का भी आह्वान किया।

बुधवार को ब्रह्मपुरी कालोनी में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर हैं। कोई भी व्यापारी सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा ने कहा कि व्यापारी निडर होकर अपना व्यापार करें। पुलिस सदैव उनके साथ है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विवेक तायल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संरक्षक संदीप शर्मा, मनोज सिघल, राजेश सिघल, नीरज कंसल, अमित सोनी, सुरेंद्रपाल सिंह, सलीम कुरैशी, लकी वर्मा, रविद्र चौधरी और राजेश अजमानी ने भी विचार रखें। इससे पूर्व व्यापार मंडल की ओर से पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजय गर्ग, जनेश्वर सैनी, अंकित जैन, प्रवीण धीमान, रोहित सिघल, नितिन तायल, सोहन कुच्छल, प्रदीप सिघल, मोहम्मद शमशाद, नौमान, अमित गर्ग, सुमित धवन व सतीश वर्मा मौजूद रहे।

नशे की गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

बेहट: कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर एक युवक को नशे की गोलियां के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध युवक मुर्त•ापुर रोड पर सीएचसी के निकट खड़ा नशीले पदार्थ बेच रहा है। पुलिस ने मौके से शोएब पुत्र खुर्शीद निवासी इंद्रा कालोनी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 100 नशे की गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपित को जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी