मानकपुर में ग्राम संगठन का शुभारंभ

सड़क दूधली में पीएनबी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान और ब्लाक पुंवारका द्वारा मानकपुर में ग्राम संगठन का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:10 PM (IST)
मानकपुर में ग्राम संगठन का शुभारंभ
मानकपुर में ग्राम संगठन का शुभारंभ

सहारनपुर, जेएनएन। सड़क दूधली में पीएनबी स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान और ब्लाक पुंवारका द्वारा मानकपुर में ग्राम संगठन का शुभारंभ किया गया। जिसमें मिशन शक्ति के की महिलाओं को जानकारी दी गई।

माटकी झरोली में आयोजित कार्यक्रम में करीब 56 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भागीदारी की। मिशन प्रबंधक राजेंद्र कुमार ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के पंचसूत्र और ग्राम संगठन के उद्देश्य के बारे में बताया। आरसेटी के प्रशिक्षक अमित कुमार चौबे ने महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी। घरेलू हिसा को सहन नहीं करने को प्रेरित किया। सड़क ठीक नहीं कराने से लोग परेशान

संवाद सूत्र, सड़क दूधली: सड़क दूधली में नगर निगम की पेयजल अमृत योजना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पेयजल लाइन के लिए उखाड़ी गई सड़कों को लाइन डालने के बाद सही नहीं कराने से लोग हलकान हैं। कमर आलम, कल्लू आदि का कहना है कि मदीना मस्जिद के सामने उखाड़ी गई मुख्य सड़क को 15 दिन बीतने के बाद भी ठीक नहीं कराया है। जिससे क्षेत्रवासियों और नमाजियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे दोपहिया वाहन चालक भी चोटिल हो रहे हैं। प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव कुमार का कहना है कि एक दो दिनों में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी