नमस्कार कमलेश जी, आपको राशन समय पर मिल रहा है

कमलेश के लिए गुरुवार का दिन बहुत अहम था। हो भी क्यों न प्रधानमंत्री मोदी जो उनसे बात करने वाले थे। तमाम लोगों और अफसरों के बीच मौजूद कमलेश बार-बार उस स्क्रीन को निहार रहीं थीं जिस पर प्रधानमंत्री बात कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:28 PM (IST)
नमस्कार कमलेश जी, आपको राशन समय पर मिल रहा है
नमस्कार कमलेश जी, आपको राशन समय पर मिल रहा है

सहारनपुर, जेएनएन। कमलेश के लिए गुरुवार का दिन बहुत अहम था। हो भी क्यों न, प्रधानमंत्री मोदी जो उनसे बात करने वाले थे। तमाम लोगों और अफसरों के बीच मौजूद कमलेश बार-बार उस स्क्रीन को निहार रहीं थीं, जिस पर प्रधानमंत्री बात कर रहे थे। अचानक आवाज आई कि कमलेश जी नमस्कार, क्या आपको राशन समय पर मिल रहा है। इतना सुनते ही कमलेश का खुशी का ठिकाना नहीं था। जवाब हां में था कि मिल रहा है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुछ और सवाल किए जिनका कमलेश ने तत्काल जवाब दिया। पीएम ने कमलेश से करीब दो मिनट बात की।

गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न महोत्सव मनाया गया। इसके शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश की कई महिलाओं से बात की और योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी ली। तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम को सहारनपुर के रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गाव पहासू की कमलेश पत्नी सतीश के अलावा तीन अन्य महिलाओं और एक पुरुष से बात करनी थी, लेकिन समय की कमी के चलते सिर्फ कमलेश से ही बात हो पाई। नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले कमलेश को नमस्कार किया। इसके बाद उन्होंने कमलेश से पूछा कि क्या उन्हें राशन मिल रहा है। कमलेश ने जवाब दिया कि दो माह से मिल रहा है। तब प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राशन दीपावली तक मिलेगा। पीएम ने कमलेश से पूछा कि उनका मकान कच्चा है या पक्का। कमलेश ने कहा कि आपकी बदौलत ही मकान पक्का है, पहले कच्चा था। पीएम ने पूछा कि उनका मकान उनके तरीके से बना था या फिर सरकारी अफसर ने जबरन अपने तरीके से बनाया। कमलेश ने कहा कि मकान को उन्होंने अपने मन मुताबिक बनवाया। पीएम ने कमलेश से कहा कि वह केंद्र और प्रदेश की चल रहीं योजनाओं का लाभ लें। अब तो मेहमान खूब आते होंगे

पीएम ने कमलेश से पूछा कि अब पक्का मकान है तो मेहमान भी खूब आते होंगे। इस पर कमलेश ने कहा कि जब मकान कच्चा था तब भी मेहमान आते थे लेकिन उस वक्त शर्मिदगी महसूस होती थी। अब पक्के मकान में मेहमान आते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। तीसरी बार भी मोदी ही बनें पीएम

प्रधानमंत्री से बात करने के बाद कमलेश काफी उत्साहित थीं। मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत अच्छे इन्सान हैं। तीसरी बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनें। वह सबका भला सोचते हैं।

chat bot
आपका साथी