राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर ली पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ

देवबंद में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर गुरुवार को त्रिवेणी शुगर मिल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य सुरक्षा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। साथ ही आग बुझाने के तरीके भी बताए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:15 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:15 PM (IST)
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर ली पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर ली पर्यावरण सुरक्षित रखने की शपथ

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर गुरुवार को त्रिवेणी शुगर मिल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ ली। साथ ही आग बुझाने के तरीके भी बताए गए।

चीनी मिल परिसर में हुए कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने कहा कि हमें अपने जीवन को सुरक्षित रखने के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कराते कराई। जयपाल सिंह राणा ने कर्मचारियों से किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाने तथा आपसी सौहार्द के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान फायरमैन विनोद कुमार द्वारा आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया और आग बुझाने के उपाय सुझाए गए। महाप्रबंधक (वित्त) दिनेश गर्ग, महाप्रबंधक (इंजीनियर) पीएसवीएस रेड्डी, सुरक्षा अधिकारी विरेंद्र कुमार, भोपाल सिंह, गुरुचरण शर्मा, राजीव त्यागी, आरके मित्तल, दीपक शुक्ला, धीरज पुंडीर, आरके जैन, आरकेके सिंह, अनिल कुमार, अनवर सिंह, गिरीश कोहली, सेठपाल सिंह व प्रमोद शाही आदि मौजूद रहे।

70 लोगों को लगाया टीका

बड़गांव: कस्बा स्थित प्रा स्वा केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। आज 60 साल से उपर के बजुर्गों को इस केंद्र पर 130 डोज देने का लक्ष्य रखा गया था। इंटरनेट की रफ्तार स्लो होने के कारण मात्र 70 लोगों को ही कोविड शील्ड लग सकी। इस दौरान एएनएम विभा पांडेय, रेनू,राजेंद्र सिंह सहित समस्त आशाएं मौजूद रहीं।

उत्तम शुगर मिल में मनाया जाएगा सड़क सुरक्षा सप्ताह

लखनौती: उत्तम शुगर मिल शेरमउ में चार से 10 मार्च तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने की, जहां उन्होंने स्टाफ से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने को कहा। साथ ही दूसरे लोगों को जागरुक करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर गन्ना महाप्रबन्धक राकेश दीक्षित, एपी कौशिक, अरविद कुमार, अमित बंसल व उपप्रबंधक आइपी यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी