पौधों को कालोनी के लोगों ने देखभाल को गोद लिया

नगर निगम द्वारा क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुर के संकल्प के साथ शुरू किये गए पौधारोपण अभियान में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के सहयोग से मंगलनगर पार्क में पौधारोपण किया गया। रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए कालोनी के लोगों ने एक-एक पौधा गोद लिया और पर्यावरण संतुलन के लिए अभियान में सहयोग का संकल्प दोहराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:54 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:54 PM (IST)
पौधों को कालोनी के लोगों ने देखभाल को गोद लिया
पौधों को कालोनी के लोगों ने देखभाल को गोद लिया

सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम द्वारा क्लीन सहारनपुर-ग्रीन सहारनपुर के संकल्प के साथ शुरू किये गए पौधारोपण अभियान में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के सहयोग से मंगलनगर पार्क में पौधारोपण किया गया। रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए कालोनी के लोगों ने एक-एक पौधा गोद लिया और पर्यावरण संतुलन के लिए अभियान में सहयोग का संकल्प दोहराया।

शनिवार को निगम के पौधारोपण अभियान की श्रृंखला में मंगलनगर पार्क में राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के सहयोग से शिक्षाविद् डा.पूनम भार्गव द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण की शुरुआत आचार्य पं. देवेन्द्र प्रसाद शास्त्री ने मंत्रोच्चार के साथ तुलसी के पौधे से कराई। इसके अतिरिक्त आम, अजवायन, गुडहल सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों लगाए गए। पौधारोपण में डा. पूनम भार्गव, कमलेश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, शरद भार्गव, ऋषभ अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, हर्ष डाबर, संचित भार्गव, पं.अनिवेश, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल व संरक्षक नीरु मोहिनी आदि शामिल रहे। रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए सभी ने एक-एक पौधा गोद लेने की घोषणा की।

बाद में कालोनी वासियों ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम को पटका पहनाकर व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कालोनी के लोगों ने कालोनी में पेयजल की पाइपलाइन व सीवर लाइन न होने, बारिश में जलभराव होने तथा सड़कों की हालत खस्ता हाल होने आदि समस्याओं की ओर भी सहायक नगरायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया। गौतम ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बाल श्रम से अवमुक्त कराए बच्चों को सरकारी योजनाओं का मिले लाभ

जासं सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अंतर राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर वर्चुअल बैठक में कहा कि सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत बाल श्रम से अवमुक्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों को जोड़कर योजनाओं का लाभ दिलाने की नीति पर कार्य किया जाए।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम विभाग के अधिकारियों एवं चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति तथा बाल श्रम उन्मूलन से जुड़े संस्थाओं पदाधिकारियों, अवमुक्त बाल एवं किशोर श्रमिकों तथा उनके अभिभावकों के साथ वर्चुअल बैठक में कहा कि बाल व किशोर श्रमिकों को समय-समय पर अभियान चलाकर अवमुक्तिकरण तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। ऐसे बाल और किशोर श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर पुनर्वासित कराने का सभी संगठन संकल्प लें। इस दौरान सहारनपुर के सहायक श्रमायुक्त, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, के अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह, बाल कल्याण समिति से मंसूर हुसैन, चाईल्ड लाइन से मुनेश शर्मा, लघु उद्योग भारती के अनुपम गुप्ता, व्यापार मण्डल के शीतल टण्डन, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि व पुनर्वासित बाल श्रमिक सलमान, अब्दुल वाहिद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी