ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर अभियान में पौधे लगाए

नगर निगम द्वारा शुरू किये गए ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर अभियान के अंतर्गत न्यू माधव नगर में विष्णुधाम मंदिर के निकट चांदनी कनेर और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय लोगों से अभियान को निरंतर चलाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:18 PM (IST)
ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर अभियान में पौधे लगाए
ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर अभियान में पौधे लगाए

सहारनपुर, जेएनएन। नगर निगम द्वारा शुरू किये गए ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर अभियान के अंतर्गत न्यू माधव नगर में विष्णुधाम मंदिर के निकट चांदनी, कनेर और गुलमोहर के पौधे लगाए गए। नगर आयुक्त ने क्षेत्रीय लोगों से अभियान को निरंतर चलाने का आह्वान किया।

गुरुवार को वार्ड-38 न्यू माधव नगर में विष्णुधाम मंदिर के निकट राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर के सपने को साकार करने के लिए नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, समाजसेवी सुशील अग्रवाल, पार्षद पिकी गुप्ता, साहित्यकार डा. वीरेंद्र आ•ाम, राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति के अध्यक्ष अर्चित अग्रवाल आदि ने कनेर, चांदनी, गुलमोहर सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गए।

नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम महानगर को प्रदूषण मुक्त और सुंदरीकरण करने के लिए लगातार पौधारोपण कर रहा है। इससे हम भावी पीढ़ी को पर्यावरण की दृष्टि से एक सुरक्षित शहर दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अपने घर पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करें। उन्होंने विष्णु मंदिर में मिशन सुनहरा कल फोर्स द्वारा मंदिर के फूल पत्तों के निस्तारण के लिए होम कंपोस्टर प्रबंधन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर रणवीर देव गुप्ता,अनुपम गौड़, पं.सुशील कौशिक,शंकर अरोड़ा, संजय सैनी, प्रीति ठकराल के अलावा फोर्स के अर्श चौधरी, नरेश, चंदन भारद्वाज, तबरेज आदि भी मौजूद रहे।

मोबाइल लूटा

नागल: लाखनौर मार्ग पर गांव सूभरी व भाटखेड़ी के बीच बाइक सवार बदमाशों ने टपरी से ड्यूटी कर वापस लौट रहे साइकिल सवार एक युवक से उसका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित युवक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। क्षेत्र के गांव रणमलपुर निवासी भंवर सिंह पुत्र शीशपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह टपरी रेलवे डिपो में कार्यरत है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे वह साइकिल से अपने गांव आ रहा था कि गांव सूभरी के पास फोन पर बात करते समय पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों मे से एक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया।

chat bot
आपका साथी