फूलन देवी ने हमेशा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ किया संघर्ष : लच्छीराम कश्यप

देवबंद में कश्यप समाज द्वारा रविवार को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। समाज के लोगों को शिक्षित संगठित होकर न्याय के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 09:55 PM (IST)
फूलन देवी ने हमेशा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ किया संघर्ष : लच्छीराम कश्यप
फूलन देवी ने हमेशा अन्याय व अत्याचार के खिलाफ किया संघर्ष : लच्छीराम कश्यप

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में कश्यप समाज द्वारा रविवार को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाते हुए श्रद्धांजलि दी गई। समाज के लोगों को शिक्षित, संगठित, होकर न्याय के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

महर्षि कश्यप समाज सुधार समिति व कश्यप एकता क्रांति मिशन की अधिवक्ता सूर्य प्रताप के कार्यालय पर हुई संयुक्त बैठक में लच्छीराम कश्यप ने कहा कि फूलन देवी हमेशा अन्याय अत्याचार को उखाड़ फेंकने के लिए लड़ाई लड़ती रहीं। उन्होंने शोषितों, वंचितों, पिछड़ों खासकर महिलाओं के हक के लिए संघर्ष किया। अशोक कश्यप व रामभरोसे कश्यप ने भी फूलन देवी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान कश्यप समाज के लोगों द्वारा फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर रवि कश्यप, सोमपाल कश्यप, निरंजन कश्यप आकाश कश्यप, सावन कश्यप व मोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।

निरोगी शरीर के लिए योग है जरूरी : गजराज राणा

देवबंद: जीवन योग स्टूडियो द्वारा शिक्षक नगर में रविवार से चार दिवसीय निशुल्क योग शिविर की शुरुआत की गई। प्रथम दिन विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए निरोगी शरीर के लिए योग को जरूरी बताया गया।

शिव मंदिर में आयोजित योग शिविर का शुभारंभ भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष गजराज राणा, नवीन कुमार, शुभलेश शर्मा और संजय पुंडीर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। गजराज राणा ने कहा कि हमारे जीवन में योग बेहद जरूरी है। योग भारतीय जीवन शैली की प्राचीन संस्कृति है। शुभलेश शर्मा व बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि नित्य योग करने से हम अपने तन व मन को स्वस्थ रख सकते हैं। कोरोना महामारी के दौरान योग का महत्व और बढ़ जाता है। योग शिक्षक विशाल पुंडीर व शंकर सिंह ने साधकों को योगाभ्यास कराते हुए योग को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। नरेश कुमार एड., अशोक शर्मा, पंडित विपिन शर्मा, संगम पुंडीर, मुनेश त्यागी, मोनिका, कुलदीप व हरिराम कश्यप आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी