फसल अवशेष न जलाने प्रचार वाहन से किया जागरुक

किसान अपने खेतों में फसल अवशेष न जलाएं इसके लिए कृषि विभाग ने प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्रा ने कहा कि किसान पराली को खेत में जलाने के बजाय डी-कंपोजर की मदद से उसे खेत में ही सड़ाकर खाद के रूप में उसका इस्तेमाल करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 11:29 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 11:29 PM (IST)
फसल अवशेष न जलाने प्रचार वाहन से किया जागरुक
फसल अवशेष न जलाने प्रचार वाहन से किया जागरुक

सहारनपुर, जेएनएन। किसान अपने खेतों में फसल अवशेष न जलाएं इसके लिए कृषि विभाग ने प्रचार वाहन के माध्यम से किसानों को जागरूक किया। उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्रा ने कहा कि किसान पराली को खेत में जलाने के बजाय डी-कंपोजर की मदद से उसे खेत में ही सड़ाकर खाद के रूप में उसका इस्तेमाल करें।

उप निदेशक कृषि रामजतन मिश्रा ने बताया कि जनपद में पराली प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से दो प्रचार वाहन संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किये गये हैं। यह वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को पराली जलाने से रोकने एवं पराली प्रबंधन के लाभ से अवगत कराएंगे साथ में किसान को पराली खेत में सड़ाने के लिए सभी कृषि रक्षा इकाई ऊपर डी-कंपोजर की उपलब्धता कराई गई है। किसान विकास खंड स्थित कृषि रक्षा इकाई से डी-कंपोजर ले सकते हैं किसी भी जानकारी के लिए पराली कंट्रोल रूम नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी