प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर : संजय गर्ग

सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहारनपुर नगर के सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। अधिकारी वर्ग भी व्यापारियों का जमकर उत्पीड़न कर रहा है। जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारी पहले से ही परेशान है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 10:20 PM (IST)
प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर : संजय गर्ग
प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर : संजय गर्ग

सहारनपुर, जेएनएन। सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सहारनपुर नगर के सपा विधायक संजय गर्ग ने कहा कि पूरे प्रदेश में व्यापारियों का उत्पीड़न चरम पर है। व्यापारियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही हैं। अधिकारी वर्ग भी व्यापारियों का जमकर उत्पीड़न कर रहा है। जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारी पहले से ही परेशान है।

सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक संजय गर्ग शनिवार को अपने कैंप कार्यालय पर सपा व्यापार सभा की महानगर इकाई के गठन के मौके पर बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने महानगर इकाई के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें स. हरदीप सिंह बेदी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सौरभ बब्बर, प्रदीप राणा, राजीव अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण वर्मा, अशोक यादव, हरीश सैनी, जितेंद्र सिंह नरूला, रमेश बजाज, पवन गर्ग को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मोहम्मद ताहिर शम्सी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। अभिषेक जैन, विकास भाटिया, सौरभ गर्ग, आयुष गोयल, मोहम्मद अदनान, विजय किशोर गौड, कंवलजीत सिंह कालड़ा, राजीव वर्मा, सुधीर कपूर, हरप्रीत सिंह बतरा, स. कंवलजीत सिंह, रविद्र डोगरा, सुभाष चंद्र सचदेवा, पवन नारंग, भूपेंद्र भंडारी, अलंकार किशोर, मोहित रस्तौगी, बलदेव आनंद को महानगर सचिव बनाया गया है। विधायक संजय गर्ग, सपा व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष अनुराग मलिक व महानगर महामंत्री नवीन सिघल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया।

सुरक्षा मुहैया कराने की मांग

सहारनपुर में कक्षा 10 की छात्रा तोषी वर्मा ने डीएम, एसएसपी व सीओ एलआईयू को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि उसे परीक्षा शुरू होने से मई माह के अंत परीक्षा की समाप्ति तक पहले की भांति समुचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। तोषी वर्मा ने डीएम-एसएसपी को भेजे पत्रों में कहा कि वह फरहा फैज एवं विनोद वर्मा की पुत्री हैं। कट्टरपंथियों से उन्हें खतरा है।

chat bot
आपका साथी