बाजार छाए तिरंगे झंडे और तिरंगा मास्क

कोरोना संकट के बीच इस बार देश में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। बाजारों में इस बार दुकानों पर स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगों और सजावटी आइटमों की धूम है। तिरंगा मास्क को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:18 PM (IST)
बाजार छाए तिरंगे झंडे और तिरंगा मास्क
बाजार छाए तिरंगे झंडे और तिरंगा मास्क

सहारनपुर जेएनएन। कोरोना संकट के बीच इस बार देश में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा। बाजारों में इस बार दुकानों पर स्वतंत्रता दिवस के लिए तिरंगों और सजावटी आइटमों की धूम है। तिरंगा मास्क को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

स्वतंत्रता दिवस पर झंडों के अलावा सबसे अधिक बैज, हाथ में पहने जाने वाले बैंड, पगड़ी आदि की बिक्री होती है. लेकिन कोरोना के चलते इस बार इनकी डिमांड कम है. इनकी जगह अलग-अलग तिरंगा स्टाइल के मास्क युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। मास्क को अलग-अलग तरह से सजाया गया है ताकि ये देखने में अच्छे लगे। स्कूल बंद होने के कारण सजावटी आइटमों की बिक्री कम है। दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले दो दिन में अच्छी बिक्री हो जाएगी। पंसारी बाजार, मटियामल, शहीद गंज, कोर्ट रोड, बाजोरिया रोड, आवास विकास, खलासी लाइन, गंगोह रोड, नुमाइश कैंप, बेरीबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों पर स्वतंत्रता दिवस के लिए सजावटी आइटम सजे है।

सड़क दूधली: बेरीबाग में मास्क की दुकान चलाने वाले अशोक कुमार कहते हैं कि उनकी दुकान पर तिरंगे कपड़े से बने मास्क सहित दर्जनों कलर व डिजाइन के मास्क उपलब्ध हैं। दो रुपए से लेकर पचास रुपए में विभिन्न रंगों व डि•ाइन के मास्क उपलब्ध हैं। चिकित्सक आम आदमी के लिए कॉटन के साधारण कपड़े से बना मास्क ही बेहतर बताते है इसलिए कपड़े से बने मास्क ही ज्यादा बिकते हैं। तिरंगे कपड़े वाला मास्क स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बनाया गया है, यह बीस रुपए में उपलब्ध है।

chat bot
आपका साथी