भाजपा नेता की टिप्पणी पर विरोध, हंगामा

शनिवार को जनमंच सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया जब भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महानगर संयोजक व कोरियोग्राफर रंजना नैब भगवान वाल्मीकि को लेकर अपने विचार व्यक्त कर रही थीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:44 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:44 PM (IST)
भाजपा नेता की टिप्पणी पर विरोध, हंगामा
भाजपा नेता की टिप्पणी पर विरोध, हंगामा

सहारनपुर, जेएनएन। शनिवार को जनमंच सभागार में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उस समय हंगामा हो गया, जब भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की महानगर संयोजक व कोरियोग्राफर रंजना नैब भगवान वाल्मीकि को लेकर अपने विचार व्यक्त कर रही थीं। उनके भाषण को लेकर कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। इसकी सूचना भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक अजय बिरला को दी। बिरला साथियों सहित जनमंच में पहुंचे और रंजना नैब से गलती के लिए लिखित माफी मांगने के लिए कहा। रंजना नैब ने कहा कि अगर उनके विचारों से किसी को ठेस पहुंची है तो वह खेद व्यक्त करती हैं, लेकिन इसके बाद भी बिरला तथा उनके साथियों का आक्रोश नहीं थमा। कार्यक्रम में शामिल रहे मेयर संजीव वालिया, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.महेंद्र सिंह सैनी व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने गुस्साए लोगों को शांत कराया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी