वुडन सिटी के लोगों को किया कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरुक

स्वछ भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड-60 हयात कालोनी वुडन सिटी में नगर निगम मिशन सुनहरा कल व फोर्स एनजीओ द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घर-घर जाकर पम्फलेट व स्टीकर वितरित करते हुए लोगों को कूड़ा प्रबंधन और सफाई के प्रति जागरुक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:56 PM (IST)
वुडन सिटी के लोगों को किया कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरुक
वुडन सिटी के लोगों को किया कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरुक

सहारनपुर, जेएनएन। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड-60 हयात कालोनी वुडन सिटी में नगर निगम, मिशन सुनहरा कल व फोर्स एनजीओ द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान घर-घर जाकर पम्फलेट व स्टीकर वितरित करते हुए लोगों को कूड़ा प्रबंधन और सफाई के प्रति जागरुक किया गया।

सोमवार को वार्ड 60 हयात कालोनी में अभियान की शुरुआत सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम व सहायक नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.कुणाल जैन ने की। मिशन सुनहरा कल व एनजीओ फोर्स के वालंटियर्स और क्षेत्रीय पार्षद हाजी शाहनवाज तथा वार्ड-56 खाताखेड़ी के पार्षद सईद अहमद ने दुकानदारों और क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे कूड़ा-कचरा सड़कों और नालियों में न डाले, घर में डस्टबिन में एकत्र कर गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग कर निगम की गाड़ी या रेहडे़ वाले सफाई कर्मचारी को ही दें। अभियान के दौरान सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुणाल जैन व मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर ने फर्नीचर कारखानों के बाहर सड़क पर डाली गई लकड़ी को उठाने के निर्देश दिए। अभियान के दौरान क्षेत्र में सफाई के अलावा चूना, एंटीलार्वा व सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया।

एनजीओ फोर्स के प्रोग्राम कोर्डिनेटर मौ. अर्श ने सहायक नगरायुक्त को बताया कि वुडन सिटी हयात कॉलोनी के 80 प्रतिशत घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जा रहा है। गीला कूड़ा वार्ड में लगाये गए कम्युनिटी कम्पोस्टर तथा बाकि सूखा कूड़ा अमन पैलेस पर बने एमआरएफ सेंटर पर पहुंचाकर कचरे का निस्तारण कराया जा रहा है। इस दौरान निगम के एसएफआई मनोज कुमार, सफाई नायक राजा, फोर्स एनजीओ के प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर मौ.अर्श, तबरे•ा, फील्ड कोर्डिनेटर नरेश चंद, विजय, मोनिस, विपिन, रेशमा, सीमा, अर्सी, मेहरा, सविता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी