शहीद-ए-आजम के जीवन से प्रेरणा लें

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से सुशोभित शहीद संदेश बाइक रथ का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया। रंग दे बसंती चोला गीत के साथ बाइक यात्रा के संयोजक विजयकांत चौहान का जोश देखते ही बनता था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:00 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:10 AM (IST)
शहीद-ए-आजम के जीवन से प्रेरणा लें
शहीद-ए-आजम के जीवन से प्रेरणा लें

सहारनपुर, जेएनएन। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर उन्हें भावपूर्ण नमन किया गया। इस दौरान शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से सुशोभित शहीद संदेश बाइक रथ का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया। रंग दे बसंती चोला गीत के साथ बाइक यात्रा के संयोजक विजयकांत चौहान का जोश देखते ही बनता था।

वंदेमातरम मिशन एक चिगारी ट्रस्ट द्वारा प्राचीन सिद्ध पीठ श्रीश्री गो देवी मंदिर गोशाला नुमाइश कैंप में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्म दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ भगत सिंह की सुंदर प्रतिमा से सुशोभित शहीद संदेश बाइक रथ यात्रा का शुभारंभ स्वामी मंगलानंद ने भगत सिंह की प्रतिमा को दूध, गंगाजल, से स्नान कराकर माल्यार्पण और तिलक लगाकर व नारियल फोड़कर किया। यात्रा के संयोजक विजयकांत चौहान ने बताया कि देश के प्रत्येक बॉर्डर की मिट्टी सम्मानपूर्वक सहारनपुर लाएंगे। भगत सिंह संदेश यात्रा महानगर में देश भक्ति गीत रंग दे बसंती चोला. गाते हुए जिस मार्ग से भी गुजरी, वहां लोग जोश से भर गए। विजयकांत ने देवी सुदीक्षा सरस्वती, महामंडलेश्वर बाबा रिजक दास, स्वामी मंगलानंद, पूज्य बाई अमरपुरी से भी आश्रम में जाकर आशीर्वाद लिया। बाद में बाइक संदेश यात्रा देहरादून के लिए रवाना हो गई। इस दौरान पार्षद पिकी गुप्ता, योग चुघ, ममता चानना, सिमरन गुंबर, रमा सेतिया, सुधीर गुंबर, गगन गुंबर, सुभाष खेड़ा, राजकुमार, संचित अरोड़ा, राजेश, कन्हैया, सुरेंद्र आदि ने भगत सिंह संदेश बाइक पर स्थित प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की।

वहीं पंजाबी महासंगठन द्वारा मटियामहल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण नमन किया। अध्यक्ष योगेश दुआ ने युवाओं से शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। योग चुघ, मदन लांबा, राजकुमार नरूला ने देशभक्ति गीत गाया। मुकेश मनचंदा, संजय मेहता, राजेंद्र बिद्रा, सचिन ग्रोवर, मनोज विज, हरप्रीत भाटिया, गगन नागपाल,ऋषि धीगड़ा, नितिन मल्होत्रा, तेजेंद्र तनेजा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी