सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड-5 सड़क दूधली में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क व नालियों में गंदगी डालने और प्रतिबंधित पालीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर निगम ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर गंदगी मिली तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जायेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 06:56 PM (IST)
सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक
सफाई अभियान चलाकर लोगों को किया जागरूक

सहारनपुर जेएनएन। नगर निगम ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत वार्ड-5 सड़क दूधली में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क व नालियों में गंदगी डालने और प्रतिबंधित पालीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों पर निगम ने कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया। चेतावनी दी कि यदि भविष्य में फिर गंदगी मिली तो उनके खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मंगलवार को सड़क दूधली में स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके त्रिपाठी के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में नाले नालियों व सड़कों की सफाई के अलावा चूना, एंटी लार्वा व सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। इस दौरान निगम के प्रचार वाहन नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नाली व सड़कों पर कूड़ा कचरा न डालने तथा कोरोना से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने की अपील कर रहे थे। निगम के सफाई कर्मचारी तथा मिशन सुनहरा कल के कार्यकर्ताओं ने भी स्वस्थ जीवन का आधार-स्वच्छ हवा, पानी और आहार आदि नारे लिखे बैनर लेकर लोगों को जागरुक किया। जिन ग्रामीणों ने मास्क नहीं लगाया था उन्हें भी चेतावनी देते हुए कोरोना के प्रति सचेत किया गया।

अभियान के दौरान दुकानदार महबूब पर नाली में गंदगी फैलाने पर एक हजार, अनीस पर 800, नूरहसन पर 500 तथा अब्दुल बहार पर प्रतिबंधित पालीथिन का उपयोग करने पर 1500 रुपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अमित तोमर व कई सफाई निरीक्षक भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने भी सड़क दूधली पहुंचकर सफाई अभियान का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि ने नगर आयुक्त को वार्ड की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। उन्होंने कुआंखेड़ा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी