सत्ताधारी दल से ऊब चुकी है जनता: शेर सिंह

नकुड़ में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने आठ अगस्त को धर्मनगरी हरिद्वार में बेरोजगारी को भगाना है राजपा को लाना है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:46 PM (IST)
सत्ताधारी दल से ऊब चुकी है जनता: शेर सिंह
सत्ताधारी दल से ऊब चुकी है जनता: शेर सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। नकुड़ में राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने आठ अगस्त को धर्मनगरी हरिद्वार में बेरोजगारी को भगाना है, राजपा को लाना है।

शनिवार को शेर सिंह राणा का गांव साहबा माजरा में पंहुचने पर रामवीर राणा के नेतृत्व में ग्रामीणों जोरदार स्वागत किया। रामवीर राणा के निवास पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजपा के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि आज जनता सत्ताधारी दल से ऊब चुकी है। देश का युवा बेरोजगारी की मार झेल रहा हैं और महंगाई ने लोगों की हालत खस्ता कर दी है। राणा ने आगामी आठ अगस्त को बेरोजगारी को भगाना है, राजपा को लाना है। नारे के साथ आयोजित होने वाली यात्रा में क्षेत्रवासियों से हरिद्वार पंहुचने की अपील की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेश पुंडीर तथा संचालन कमेर सिंह ने किया। इस अवसर पर हरपाल सिंह, जयचंद सिंह, सतेंद्र राणा, राजेन्द्र सिंह, मा. ईश्वर सिंह, रामावतार सिंह, ठाकुर बले सिंह व मोहित राणा आदि मौजूद रहे।

खुड़ाना में सड़क पर हैड़पंप लगाने का किया विरोध

नानौता: नानौता ब्लाक के गांव खुडाना में ग्राम प्रधान द्वारा सड़क पर हैंडपंप लगवाए जाने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्र भेजकर हैण्डपम्प को अन्य किसी स्थान पर लगवाए जाने की मांग की है।

उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान को भेजे गए शिकायती पत्र में राज सिंह आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर आरसीसी सड़क पर लगवाए जा रहे हैं हैंड पंप से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उक्त मार्ग से ग्रामीण गांव का मुख्य मार्ग होने के कारण आने जाने सहित खेतों में कृषि यंत्र ट्रैक्टर आदि ले जाने का प्रयोग करते हैं उन्होंने कहा कि रास्ते में हैंडपंप लगने से रास्ता बंद हो जाएगा। ग्राम वासियों को अपने कृषि यंत्र ट्रैक्टर बोगी आदि को ले जाने में परेशानी होगी ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से उक्त हैंडपंप को अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर लगवाए जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी