शाकंभरी में उमड़ रहे पदयात्री, श्रद्धालु कर रहे भंडारे आयोजित

बेहट में माता श्री शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ पर श्राद्ध पक्ष से पूर्व लगे मेले में जा रहे पद यात्रियों के लिए कस्बे के व्यापारियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST)
शाकंभरी में उमड़ रहे पदयात्री, श्रद्धालु कर रहे भंडारे आयोजित
शाकंभरी में उमड़ रहे पदयात्री, श्रद्धालु कर रहे भंडारे आयोजित

सहारनपुर, जेएनएन। बेहट में माता श्री शाकंभरी देवी सिद्ध पीठ पर श्राद्ध पक्ष से पूर्व लगे मेले में जा रहे पद यात्रियों के लिए कस्बे के व्यापारियों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे का शुभारंभ युवा भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह ने माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

गौरतलब है कि इन दिनों माता श्री शाकंभरी देवी सिद्धपीठ पर पदयात्री मेला लगा हुआ है। शनिवार को दुर्गा सप्तमी होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु पैदल माता के दरबार तक पहुंच रहे हैं। रविवार को चतुर्दशी तिथि है जिस पर इससे भी अधिक भीड़ पद यात्रियों की माता के दरबार में उमड़ने की संभावना है। दरबार सजा कर डीजे पर माता की धुनों के साथ थिरकते महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ इन दिनों उमड़ रही है, जिनके लिए स्थानीय लोग मार्ग में सामूहिक रूप से भंडारे आयोजित कर रहे हैं। शनिवार को कस्बे के व्यापारियों ने श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में चेयरमैन अब्दुल रहमान ने भी पहुंचकर पदयात्रियों को प्रसाद बांटा। इस दौरान वशिष्ठ गुप्ता, आंनद राणा, सचिन कुमार, शैंकी सैनी, अजय सिघल व सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

गणपति का हुआ गुणगान, विसर्जन आज

गंगोह: गणेश स्तुति व गुणगान से इस समय नगर का वातावरण पूरी तरह भक्ति मय हो गया है। रविवार को मूर्तियों का विसर्जन विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

नगर में भी गणेश उत्सव की धूम 10 सितंबर को आरंभ हो गई थी। नगर में अनेक स्थानों पर लगातार धार्मिक कार्यक्रम चल रहे हैं। अनुष्ठान के साथ गणेश जी महाराज की प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई थी। इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने मूर्ति स्थापना के साथ ही भजन-कीर्तन आरंभ कर दिए थे। मूर्तियों का विसर्जन रविवार को किया जाएगा। मोहल्ला कानूनगोयान व राम बाग कालोनी में स्थापित इन मूर्तियों को विधि विधान से पवित्र नदियों पर ले जाया जाएगा जहां इनका विसर्जन किया जाएगा। कार्यक्रम अंतिम दिन में पहुंचते ही वातावरण पूरी तरह भक्ति मय होना आरंभ हो गया है। शनिवार को गणेश जी का गुणगान करने वालों में प्रेमलता, स्वाति, पूजा, सुमन, कुसुम, यशोदा, रजनी, साधना, रेखा, बबली, निशा, प्रियंका, मोनिका, आरती, मधु, शशी देवी, विमला देवी, रेणू रानी, आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी