मानव श्रृंखला बनाकर फूंका पाकिस्तान का पुतला

कश्मीर में हिदुओं की हत्या के विरोध में बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:34 PM (IST)
मानव श्रृंखला बनाकर फूंका पाकिस्तान का पुतला
मानव श्रृंखला बनाकर फूंका पाकिस्तान का पुतला

सहारनपुर, जेएनएन। कश्मीर में हिदुओं की हत्या के विरोध में बजरंग दल का गुस्सा फूट पड़ा। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौक पर मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

रविवार को बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटाघर चौक पहुंचे। उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। कार्यकर्ता लगातार पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। महानगर संयोजक सागर पंडित ने कहा कि बजरंग दल कश्मीर के हिदू परिवारों के साथ खड़ा है, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए यदि हमें वहां कूच भी करना पड़ा तो बजरंग दल कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों में प्रांत मठ मंदिर प्रमुख आचार्य कमल किशोर, आरसी शर्मा, महानगर संगठन मंत्री योगेश, महानगर अध्यक्ष शिवकुमार, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। जाम के कारण घंटाघर चौक से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

कालेज प्रबंध समिति के चुनाव को नामांकन

जागरण संवाददाता, सहारनपुर :

एसडी कन्या इंटर कालेज की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर नामांकन पत्र दाखिल किए गए। रविवार को रेलवे कालोनी स्थित कालेज में चुनाव अधिकारी हरिलाल, पर्यवेक्षक राजकीय इंटर कालेज पंचकुआ के प्रधानाचार्य रविद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किए गए। संरक्षक पद के लिए पूरन सिंह अध्यक्ष पद के लिए रजनीश चौहान, उपाध्यक्ष पद के लिए देव सुमन चौहान, प्रबंधक पद के लिए विशाल बत्रा, उप प्रबंधक पद के लिए सारिका, कोषाध्यक्ष पद के लिए गीतांश कांबोज तथा सदस्य पद के लिए नरेंद्र सिंह चौहान, खैराती लाल, राजकुमार मिड्ढा व संदीप चौहान ने नामांकन दाखिल किए।

chat bot
आपका साथी