रक्तदान क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित

गंगोह में ब्लड डोनर्स इन ऋषिकेश संस्था द्वारा अपने स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:29 PM (IST)
रक्तदान क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित
रक्तदान क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं को किया सम्मानित

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में ब्लड डोनर्स इन ऋषिकेश संस्था द्वारा अपने स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

ऋषिकेश में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में क्षेत्र की जय हिन्द सामाजिक संस्था को भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था के ब्लड कार्डिनेटर साकेत शर्मा ने ग्रहण किया। साकेत को यह सम्मान 88 बार के रक्तदाता राजीव व ब्लड डोनर्स इन ऋषिकेश के संस्थापक रोहित बिजल्वाण, मां गंगे चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लड बैंक के डायरेक्टर नरेंद्र नेगी द्वारा प्रदान किया गया। संस्था के सचिव शुभम अग्रवाल ने बताया कि जय हिद सामाजिक संस्था को यह सम्मान कोरोना काल में की गई भोजन सेवा, प्लाज्मा सेवा, 2021 में अब तक लगाए गए 32 रक्तदान शिविर, डेंगू के भयंकर प्रकोप के दौरान प्लेटलेट्स की गई सेवा व अन्य कार्यो के लिए दिया गया।

दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

चिलकाना: महिला को डरा धमका कर जबरदस्ती दुष्कर्म करने के नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाने के एस एस आई सतीश कुमार के अनुसार पिछले माह थाना क्षेत्र के एक गांव मे तलाक शुदा महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोपित फरार चल रहा था पुलिस ने बीती रात आरोपित रहमान पुत्र ताहिर निवासी खेड़ामवात को गिरफ्तार कर लिया तथा चालान कर जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत दानिश पुत्र माजिद निवासी चांद कालोनी थाना कोतवाली देहात को 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी