कोहरे से पहले बंद न हो ट्रेनों का संचालन : सांसद

रेलवे की अंबाला मंडल की बैठक में गुरुवार को पहुंचे बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने रेलवे की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:47 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:47 PM (IST)
कोहरे से पहले बंद न हो ट्रेनों का संचालन : सांसद
कोहरे से पहले बंद न हो ट्रेनों का संचालन : सांसद

सहारनपुर, जेएनएन। रेलवे की अंबाला मंडल की बैठक में गुरुवार को पहुंचे बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने रेलवे की प्रमुख समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। साथ ही उनके निस्तारण के लिए सुझाव भी दिए। सांसद ने कहा कि कोहरे से पहले ट्रेनों का संचालन बंद न किया जाए। उन्होंने 41 सूत्रीय ज्ञापन भी उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को दिया।

सांसद कहा कि न्यायाधीश, अधिवक्ता, न्यायालय स्टाफ व आमजन जो इलाहाबाद हाईकोर्ट अपने मुकदमों की पैरवी व न्यायिक कार्यों के लिए जाना पड़ता है। इसके लिए गाजियाबाद से प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से जाते हैं। उनके लिए संगम एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 12418) जो इलाहाबाद से जनपद मेरठ तक आती-जाती है, उक्त संगम एक्सप्रेस ट्रेन को सहारनपुर से चलाया जाए। सहारनपुर रेलवे प्लेटफार्म पर कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड लगवाया जाए।

सहारनपुर के टपरी जंक्शन पर रात के समय में अहमदाबाद तथा जयपुर की तरफ जाने वाली महत्वपूर्ण गाड़ियां रवाना होती हैं। इन्हें सहारनपुर से चलाया जाए। सहारनपुर के टपरी जंक्शन पर प्लेटफार्म पर प्रकाश व्यवस्था कम होने से अंधेरा रहता है और डिस्प्ले बोर्ड पर कोच पोजीशन नहीं आती। सहारनपुर-नागल मार्ग पर हरिद्वार-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर टपरी स्टेशन के पास टपरी रेलवे क्रॉसिग पर ओवरब्रिज निर्मित कराया जाए। सहारनपुर से नई दिल्ली के लिए सुबह नौ से शाम चार बजे तक और नई दिल्ली से सहारनपुर के लिए रात्रि 12 बजे तक मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा दी जाए। स्टेशन पर लॉज की व्यवस्था भी कराई जाए।

गाडी संख्या 19019/19020 हरिद्वार - मुंबई पूर्व में देहरादून-मुंबई के बीच चलने वाली बंद हुई ट्रेन को फिर से चलवाया जाए।

chat bot
आपका साथी