कोहरे के चलते हुए हादसे में एक की मौत, चार घायल

देवबंद में घने कोहरे के चलते सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Dec 2020 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 08 Dec 2020 11:06 PM (IST)
कोहरे के चलते हुए हादसे में एक की मौत, चार घायल
कोहरे के चलते हुए हादसे में एक की मौत, चार घायल

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में घने कोहरे के चलते सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर अलग अलग स्थानों पर हुए हादसों में चार लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार की सुबह नागल निवासी जाविद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुनारसा में टेंट का सामान लेकर जा रहा था। जब वह सहारनपुर मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे स्थित फ्लाईओवर के समीप पहुंचा तो इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने डीसीएम में टक्कर मार दी। हादसे में जाविद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हारुन व एक अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जाविद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया मृतक पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। ट्रक को पुलिस चौकी पर लाकर खड़ा कर दिया गया है।

वहीं, सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित साखन कला गांव में घने कोहरे के चलते दो बाइकों के बीच हुई सामने की भिड़ंत में सहारनपुर निवासी राकिब और दिलशाद घायल हो गए। दोनों घायलों को यहां के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों घायलों को घर भेज दिया गया है।

कारसेवा को समर्थन

सहारनपुर: विश्व हिदू परिषद और बजरंग दल द्वारा मंदिर मुक्ति अभियान के लिए 12 दिसंबर को कारसेवा के आह्वान को भगत सिंह स्टूडेंट यूनियन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष जाटव ने समर्थन दिया है। वहीं बजरंग दल हिदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष निपुण भारद्वाज ने भी कारसेवा का समर्थन करते हुए गांधी पार्क से कूच कर मंदिर खोलने के अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। राशन वितरण 12 तक

सहारनपुर: जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि पीएमजीकेवाई योजना में वितरित कराए जाने वाले खाद्यान्न के वितरण की तिथि बढ़ाकर 12 दिसंबर कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्डधारक जिनके द्वारा अभी तक आधार आथेन्टिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त नही किया है वह अपने राशन कार्ड पर 12 दिसंबर तक आधार आथेन्टिकेशन के माध्यम से पांच किग्रा गेहूं प्रति यूनिट एवं एक किग्रा चना प्रतिकार्ड अपने राशन डीजर से निश्शुल्क प्राप्त कर लें। समिति का गठन

सहारनपुर: वेस्ट पंत विहार हुई बैठक में पार्क के सुंदरीकरण के लिए मधुबन पार्क स्मार्ट कार्य समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से हेमंत जोशी को अध्यक्ष, राहुल शर्मा व पंकज कश्यप को उपाध्यक्ष, दीपक अरोड़ा को सचिव, राजीव रोहिला को उप सचिव, राजपाल शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा अंकुश देवयानी को लेखा परीक्षक चुना गया। प्रीतम पंवार, मांगेराम शर्मा, वी कुमार देवयानी, शरद शर्मा, धर्मपाल शर्मा, दिनेश जुवेल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

chat bot
आपका साथी