कोरोना से एक मौत, 108 नए पॉजिटिव मरीज
जिले में कोरोना संक्रमण जिला प्रशासन के हाथ से निकलता जा रहा है। बुधवार को भी एक मौत हो गई। शाम को पॉजिटिव मरीजों की सूची आई तो 108 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि स्वस्थ्य होने पर 110 की छुट्टी हो गई।
सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण जिला प्रशासन के हाथ से निकलता जा रहा है। बुधवार को भी एक मौत हो गई। शाम को पॉजिटिव मरीजों की सूची आई तो 108 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि स्वस्थ्य होने पर 110 की छुट्टी हो गई। जिले में तक कोरोना से 81 की मौत हो चुकी है जबकि 4350 की छुट्टी होने के बाद 1626 एक्टिव केस हैं।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि, राजकीय मेडिकल कॉलेज में बने कोविड हॉस्पिटल में बुधवार को एक कोरोना मरीज की मौत हुई। यह शहर का रहने वाला बुजुर्ग था। जिले में अब तक 81 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। शाम को 108 नए पॉजिटिव मरीजों की सूची आई है। साथ ही 110 मरीजों की छुट्टी कर दी गई। उन्होंने बतायाकि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6057 हो गई है जबकि 4350 मरीज स्वस्थ्य होकर अपनों के बीच पहुंच चुके हैं। बुधवार को आए पॉजिटिव मरीज में लक्षण वालों को कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया है।