एक दिन रही शार्टेज, आगरा से आई 50 हजार डोज

जिले में कोरोना को हराने के लिए 74 केंद्रों पर कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। एक अप्रैल से हर दिन टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिले के कई हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 10:44 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 10:44 PM (IST)
एक दिन रही शार्टेज, आगरा से आई 50 हजार डोज
एक दिन रही शार्टेज, आगरा से आई 50 हजार डोज

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में कोरोना को हराने के लिए 74 केंद्रों पर कोरोना के टीके लगाए जा रहे हैं। एक अप्रैल से हर दिन टीकाकरण अभियान चल रहा है। जिले के कई हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सीएमओ डा. बीएस सोढ़ी ने बताया कि शनिवार को डोज कम पड़ गई थी, लेकिन फिर भी उन्होंने कुछ लोगों को डोज लगाई। कई दिन से आगरा से डिमांड की हुई थी, जिसे शनिवार की रात पूरा कर दिया गया। आगरा से उनके पास 50 हजार डोज आ गई हैं। रविवार को सभी केंद्रों पर उत्साह के साथ टीकाकरण अभियान चला।

टीकाकरण कराने के लिए लोग वर्तमान में बड़ी संख्या में आवेदन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में लोगों ने लापरवाही दिखाई थी। टीकाकरण से बच रहे थे। संख्या बढ़ी तो डोज की भी डिमांड बढ़ी, जिसके बाद सीएमओ ने मेरठ के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया। यहां पर दिल्ली से डोज आने की बात कही गई, लेकिन सीएमओ और अन्य अधिकारियों को लगा कि मेरठ के रास्ते डोज आने में समय लग सकता है, इसलिए आगरा के अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद उनकी डिमांड को मान लिया गया। सीएमओ ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे 50 हजार डोज उनके अस्पताल में आ गई। कड़ी सुरक्षा के बीच आई डोज को रात में ही विभिन्न देहात के केंद्रों पर भेज दिया गया था। सीएमओ का कहना है कि रविवार को उनके हर केंद्र पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। बता दें कि टीका 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी