गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य

गंगोह में गंगा दशहरे के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने कुआखेड़ा संगम व यमुना में स्नान किया जबकि अधिकांश ने पवित्र नदियों के बजाए घर पर ही स्नान किया। इस अवसर पर दान पुण्य भी किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:09 PM (IST)
गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य
गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह में गंगा दशहरे के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने कुआखेड़ा संगम व यमुना में स्नान किया, जबकि अधिकांश ने पवित्र नदियों के बजाए घर पर ही स्नान किया। इस अवसर पर दान पुण्य भी किया।

क्षेत्र में गंगा दशहरा श्रद्धा के साथ पारम्परिक रूप से मनाया गया। कोरोना महामारी के कारण सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु इस बार कम संख्या में यमुना व कुआखेड़ा स्थित संगम पर गए। गत वर्ष सरकार की गाइड लाइन को मानते हुए श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों से दूरी बना ली थी। इस बार स्नान पर्व पर कोरोना का प्रभाव कम होने के कारण काफी श्रद्धालु इन नदियों तक पहुंचे और दूरी बनाते हुए स्नान किया। इस बार मां गंगा व यमुना के जय कारें भी लगे। यहां से 11 किमी दूर यमुना व शामली सीमा पर बनाए गए संगम पर इस बार भी अधिकतर लोगों ने दूरी बना कर रखी तथा घर पर स्नान-ध्यान कर मां गंगा-यमुना का स्मरण किया। गौरतलब है कि हर वर्ष इस पर्व पर क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यमुना व कुआखेडा स्थित संगम के अलावा हरिद्वार गंगा में स्नान को पहुंचते थे। लोगों ने स्नान के बाद कोरोना से मुक्ति की प्रार्थना मां गंगा से की तथा सार्मथ्य के अनुसार दान-पुण्य किया।

संवाद सूत्र,नानौता : रविवार को गंगा दशहरे के पावन अवसर पर संगम कुआं खेड़ा पर दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्नान कर पुण्य लाभ कमाया।

लॉक डाउन के चलते शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सीमित संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा संगम स्थल पर जाकर स्नान किया गया।

श्रद्धालुओं का कहना है कि कुछ मूलभूत सुविधाओं की कमी महसूस हुई महिला घाट अभी भी पूरा नहीं हुआ है। संगम विकास धार्मिक सेवा समिति के अध्यक्ष पंडित रामेश्वर दत्त शर्मा, शेरपाल राणा, कुलदीप चेयरमैन, महेंद्र प्रताप, भूपेंद्र सिंह, ओमवीर सिंह प्रधान, मदनपाल कश्यप, प्रमोद राणा, नरेंद्र दत्त शर्मा, विजेंद्र पुंडीर, अरुण कोरी, चंद्रकांत पंडित, जयप्रकाश शर्मा, बृजपाल सिंह, सुशील राणा, राजदीप सिंह, राजकुमार सैनी, मदन पाल, दिनेश पुंडीर, सचिन कुमार, राधेश्याम आदि रहे।

chat bot
आपका साथी