सोमवार को 14390 को लगा कोरोना का टीका

जिले में वर्तमान में एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। अब केवल कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। ताकि कोरोना को जिले से जड़ से खत्म किया जा सके। रोजाना टारगेट के अपेक्षा लोग टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:34 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:34 PM (IST)
सोमवार को 14390 को लगा कोरोना का टीका
सोमवार को 14390 को लगा कोरोना का टीका

सहारनपुर, जेएनएन। जिले में वर्तमान में एक भी कोरोना का मरीज नहीं है। अब केवल कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। ताकि कोरोना को जिले से जड़ से खत्म किया जा सके। रोजाना टारगेट के अपेक्षा लोग टीका लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। रोजाना 10 से 15 हजार के बीच में लोग टीका लगवा रहे हैं। उधर, डेंगू लगातार कहर बरपा रहा है, सोमवार को 12 नए डेंगू के मरीज मिले हैं।

जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पिछले ढाई माह से एक भी कोरोना का केस सामने नही आया है। भले ही जिले में एक भी कोरोना का केस न हो, लेकिन लोगों को लापरवाही नहीं करनी है। उधर, लगातार बढ़ रहे डेंगू को लेकर जिलाधिकारी सख्त हैं। उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी को सख्त निर्देश दिए है कि लोगों को जागरूक किया जाए। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि वह शहर और देहात में उनकी टीम डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। सोमवार को 12 नये मामले डेंगू के सामने आए हैं।

279 केंद्रों पर चलाया गया टीकाकरण अभियान

सहारनपुर : जिला टीकाकरण अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि सोमवार को जिले में 279 केंद्र टीकाकरण के लिए बनाए गए थे। इन केंद्रों पर एक लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि यहां पर 14,390 लोगों को ही टीका लग सका।

सुशील चौधरी साथियों सहित भाजपा में शामिल

सहारनपुर: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव व अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा उपाध्यक्ष सुशील चौधरी ने साथियों सहित लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सुशील चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा अपने आवास पर सदस्यता ग्रहण कराई।

बिजयंत बने जिलाध्यक्ष

जासं सहारनपुर: भारतीय किसान यूनियन(भानु) आवास विकास में आयोजित बैठक में संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा ने विजयंत राणा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इस दौरान कान सिंह राणा, राजेन्द्र सिंह, भोजवीर, विकास राणा, पवन राणा, करण सिंह राणा, विनोद प्रधान, अशोक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी